फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Amit Shah has not yoga, addressed a rally in patna

अमित शाह ने नहीं किया योग, देते रहे भाषण

Sun, 21 Jun 2015 03:29 PM IST
Updated Sun, 21 Jun 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah has not yoga,  addressed a rally in patna

पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां देशभर में योग को एक त्यौहार के तौर पर मनाया जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आम से लेकर खास तक सब योग करने में लगे हैं वहीं प्रधानमंत्री के सबसे खास ने उनकी अपील को अनसुना कर दिया।

विज्ञापन


मामला जुड़ा है मोदी के नायब कहे जाने वाले अमित शाह से। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले योग दिवस के दिन पटना में थे और जिस समय पीएम मोदी खुद योग करके लोगों को योग का संदेश दे रहे थे उस समय अमित शाह पटना में योग से संबधित एक रैली को संबोधित करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन


पटना के मोईनुल हक स्टेडियम में उन्होंने योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया और उसके फायदों से भी लोगों को परिचित कराया। इस दौरान वो दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की तारीफ करना भी नहीं भूले लेकिन खुद योग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं किया योग, नीतीश ने साधा निशाना

Amit Shah has not yoga,  addressed a rally in patna

असल में बिहार चुनावों को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष का बिहार दौरा पहले से तय था। ऐसे में इस बात की भी संभावना थी कि जब मोदी देश की राजधानी में बैठकर लोगों से योग अपनाने की अपील करेंगे तो भाजपा अध्यक्ष भी पटना में अपने प्रधानमंत्री का अनुसरण कर सकते हैं।

इस तरह की खबरें मीडिया में आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अमित शाह पर तंज कस दिया था। शाह के योग करने पर नीतीश ने कहा था कि भाजपा अध्यक्ष को अपना मोटापा संभालना चाहिए, इतने मोटापे से कैसे वो योग कर पाएंगे।

ऐसे में संभावना थी कि अमित शाह खुद योग करके नीतीश कुमार को जवाब देंगे, यह भी चर्चा थी कि इस काम में दो मुस्लिम लड़कियां भी उनकी मदद करेंगी। लेकिन रविवार को यह सब हवा हो गया और अमित शाह योग छोड़कर पटना में रैली को संबोधित करके चलते बने।

हालांकि पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित यह रैली योग से संबंधित ही थी, जिसमें लगभग 20 हजार लोगों ने शिरकत भी की लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान खुद योग नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed