फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   American company gifted one acre land on the moon to the man of Darbhanga Bihar

बिहार: दरभंगा के छोरे से खुश हुई अमेरिकी कंपनी, तोहफे में चांद पर दे दी एक एकड़ जमीन

Thu, 01 Apr 2021 12:13 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 01 Apr 2021 12:13 PM IST
सार

  • दरभंगा के रहमानी बने चांद पर एक एकड़ जमीन के मालिक
  • सॉफ्टवेयर में किया अपडेट
  • अमेरिकी कंपनी ने दिया उपहार

विज्ञापन
American company gifted one acre land on the moon to the man of Darbhanga Bihar
इफ्तेखार रहमानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कई ऐसी बड़ी हस्तियां हैं, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी है और इसकी वजह से वे लोग चर्चा में भी रहे। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर जमीन खरीदी थी। सुशांत के बाद बिहार के ही रहने वाले ही इफ्तेखार रहमानी को भी चांद पर जमीन का मालिकाना हक मिला है। दरअसल, इफ्तेखार के काम से उनकी कंपनी इतनी खुश हो गई कि उसने तोहफे के तौर पर चांद पर एक एकड़ जमीन उनके नाम कर दी।

विज्ञापन


इफ्तेखार रहमानी दरभंगा जिला मुख्यालय से दूर बहेड़ा के रहने वाले हैं और फिलहाल नोएडा में रह रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि उनकी कंपनी ने उन्हें चांद पर जमीन गिफ्ट की है। उन्होंने बताया कि चांद पर जमीन मिलने के बाद वह भी एक तरह से सेलिब्रिटी की सूची में आ गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें, रहमानी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह अपनी निजी कंपनी चलाने के साथ ही एक अमेरिकी कंपनी के लिए भी काम करते हैं। रहमानी की अपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी का नाम एआर स्टूडियोज है। वहीं, जिस अमेरिकन कंपनी के लिए वह काम करते हैं उसका नाम लूना सोसाइटी इंटरनेशनल है। यह कंपनी चांद पर जमीन की खरीद व बिक्री का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इफ्तेखार ने कंपनी के एक सॉफ्टवेयर में नए सिरे से कुछ फेरबदल कर उसे अपडेट कर दिया, जिससे अमेरिकी कंपनी को काफी फायदा हुआ। इसके बाद कंपनी उनके काम से बेहद खुश हो गई और उन्हें चांद पर एक एकड़ जमीन बतौर गिफ्ट दे दिया। यह खबर जब इफ्तेखार रहमानी के गांव बहेड़ा तक पहुंची तो गांव वालों और रिश्तेदारों की खुशी का ठिकाना न रहा। सभी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। इफ्तेखार के घर पर फोन के जरिये बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई है। उनकी इस कामयाबी पर सभी गर्व महसूस कर रहे हैं। 


इस खुशी से फूली न समाई इफ्तेखार की मां नासरा बेगम ने कहा कि अपने बेटे की कामयाबी पर वह बेहद खुश हैं। उनका बेटा देश दुनिया में नाम कमा रहा है। ऊपर वाला उसे और कामयाब करे। वहीं, इफ्तेखार के चाचा मोहम्मद रौशन का कहना है कि उनका भतीजा पढ़ने में काफी तेज था। उसने बहेड़ा से ही प्रारंभिक शिक्षा हासिल की और उसके बाद राजस्थान के उदयपुर से बीटेक की पढ़ाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed