Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Allegations of financial irregularities at a mini flour mill; manager Sonu Kumar arrested news in hindi

बिहार: मिनी फ्लोर मिल में वित्तीय धांधली का आरोप, प्रबंधक सोनू कुमार गिरफ्तार; निजी बैंक खातों से किया लेन-देन

Fri, 20 Nov 2026 03:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 20 Nov 2026 03:20 PM IST
सार

गया के खिजरसराय में मिनी फ्लोर मिल के प्रबंधक सोनू कुमार को वित्तीय अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में उनकी पत्नी भी नामजद हैं। जांच में 44 किसानों की बकाया राशि का मामला सामने आया है।

 

विज्ञापन
Allegations of financial irregularities at a mini flour mill; manager Sonu Kumar arrested news in hindi
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

खिजरसराय थाना पुलिस ने सिसवर गांव स्थित मिनी फ्लोर मिल के प्रबंधक सोनू कुमार को वित्तीय अनियमितता और धांधली के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी प्रबंधक की पत्नी माधुरी कुमारी को भी नामजद अभियुक्त बनाया है। गिरफ्तार सोनू कुमार अरवल जिले के लारी गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


निजी खातों से वित्तीय लेन-देन
मिल की मालकिन मिनी शर्मा के अनुसार सोनू कुमार वर्ष 2017 से मिल में 12 हजार रुपये प्रति माह वेतन पर प्रबंधक के रूप में काम कर रहा था। शुरुआती समय में उसका कार्य अच्छा रहने के कारण प्रबंधन ने उस पर भरोसा जताया था और वित्तीय लेन-देन सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी थीं। आरोप है कि कोविड महामारी के दौरान आरोपी प्रबंधक ने मिल के अधिकृत बैंक खाते के बजाय अपने निजी बैंक खातों से लेन-देन किया। जब मिल संचालिका ने उनसे निजी बैंक खातों का विवरण मांगा तो उन्होंने विवरण देने से मना कर दिया। इसके बाद मिल मालकिन ने खिजरसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
विज्ञापन


बकाए भुगतान के लिए ज्ञापन
मामले की जांच के दौरान लगभग 44 किसानों की बकाया राशि का मामला भी खुलकर सामने आया है। इन पीड़ित किसानों में मुख्य रूप से हरिहर प्रसाद, मुजाहिद खान, नवाजिश खान और मेराज खान समेत कई अन्य किसान शामिल हैं। किसानों के बकाया भुगतान कराने की मांग को लेकर युवा जदयू बिहार के प्रदेश सचिव आमिर सुहेल ने पहल की है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और पीड़ित किसानों के बकाए धन का शीघ्र भुगतान कराने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed