फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   All schools colleges and educational institutions reopening from today in bihar

बिहार: आज से 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल-कॉलेज खुले, पचास फीसदी क्षमता के साथ कोचिंग भी शुरू

Sat, 07 Aug 2021 08:39 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 08:39 AM IST
सार

प्रदेश में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए शनिवार से कक्षाएं शुरू होंगी वहीं पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 16 अगस्त से वर्ग का संचालन होगा

विज्ञापन
All schools colleges and educational institutions reopening from today in bihar
स्कूल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद आज से नौवीं से 12वीं तक के स्कूल, कॉलेजों को खोला गया है।  वहीं, पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 16 अगस्त से स्कूलों का संचालन होगा। बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नौंवी से दसवीं कक्षा 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं कक्षा 16 अगस्त से खुलेगी। कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ चलेंगे। 

विज्ञापन


बिहार में अनलॉक-6 की कवायद शुरू कर दी गई है, जिसमें स्कूल, कॉलेज, दुकानें आदि खोलने के नियमों में ढील दी गई है। हालांकि, इस दौरान कोविड-19 के जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद खुल रहे स्कूल-कॉलेज
दरअसल, देश और दुनिाय में कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को लंबे समय से बंद रखा गया है, लेकिन दूसरी लहर कम होने के बाद कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए धीरे-धीरे सभी चीजों में ढील दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed