फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Alert in Bihar regarding Corona crisis Bihar administrations decision this time Holi meeting function will not be held in public places

बिहार: होली मिलन समारोह पर लगा ग्रहण, कोरोना के चलते इस बार सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होगा आयोजन

Tue, 16 Mar 2021 01:08 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 16 Mar 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
Alert in Bihar regarding Corona crisis Bihar administrations decision this time Holi meeting function will not be held in public places
होली मिलन समारोह - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने भी एहतियातन एक फैसला लिया है। इसके तहत इस बार बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह नहीं हो सकेगा। बिहार प्रशासन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं देगा।

विज्ञापन


बता दें, प्रदेश में सोमवार को कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने मुख्य सचिवालय में की। इस उच्च स्तरीय बैठक के बाद सभी जिलों के डीएम व एसपी को स्पष्ट निर्देश दे दिये गए हैं कि इस बार प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह आयोजित न होने पाए। मुख्य सचिव सिंह ने सभी जिलों के डीएम व सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वे सार्वजनिक स्थल पर होली मिलन समारोह के आयोजन की अनुमति न दें। 
विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि महाराष्ट्र, केरल और पंजाब से आने वाले यात्रियों की  एयरपोर्ट पर अनिवार्य रूप से कोरोना की जांच कराई जाए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि इन तीनों राज्यों से बिहार आने वाले ट्रेनों की दैनिक सूचना प्राप्त कर आने वाले यात्रियों की भी कोरोना जांच कराई जाए। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में आने वाले यात्रियों को भी जांच के लिए प्रेरित किया जाए। बता दें, यह व्यवस्था बुधवार से लागू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सचिव के अनुसार लोगों से सार्वजनिक स्थलों व यातायात साधनों में शारीरिक दूरी और मास्क पहनने से जुड़े जरूरी प्रोटोकॉल का पालन कराने का भी निर्देश दिया गया है। लोगों ने सही ढंग से मास्क लगाया है या नहीं, इस बात की भी जांच की जाएगी। लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन गठित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया है। इस संबंध में विभाग द्वारा पूर्व से जारी सभी निर्देशों के तहत शत प्रतिशत जांच और कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल व अन्य अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed