{"_id":"3bc154c686e19c1eac70b386477a2eab","slug":"alert-after-maoists-shutdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवादियों के ऐलान से पुलिस की उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माओवादियों के ऐलान से पुलिस की उड़ी नींद
अमर उजाला, गया
Updated Wed, 23 Oct 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया में माओवादी के 24 घंटे बंद के ऐलान से पुलिस की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
जिले में हाईअलर्ट घोषित करने के साथ ही पुलिस रेललाइनों पर नजर रख रही है। माओवादियों का बंद 24 अक्तूबर की 12 बजे रात तक चलेगा।
संगठन ने कहा है कि बिहार बंद के दौरान अगर किसी ने फरमान ठुकराया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
संगठन के मुताबिक लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार के दोषियों को बरी किए जाने, राज्य सरकार द्वारा क्रांतिकारी नेता व कार्यकर्ताओं की संपत्ति जब्त किए जाने और सुशील पांडे की हत्या के मामले में बेकसूर गरीबों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने के विरोध में बंद का ऐलान किया गया है।