फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   after wife affair with father, he dicided to kill father who has allegations of relationship with many women

Bihar News : दो बहुओं सहित छह महिलाओं से सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मी के रिश्ते; बेटे ने ले लिया यह फैसला

Sat, 19 Aug 2023 03:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Aug 2023 03:39 PM IST
सार

Husband Wife : "चार महीने पहले जब अपनी पत्नी को अपने पिता के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो भाभी समेत पांच अन्य महिलाओं से उनके रिश्ते की कहानियां समझ में आ गई। हैरान था कि पत्नी और पिता मेरी हत्या करने का प्रयास कर रहे थे। इसलिए यह कदम उठाया।"

विज्ञापन
after wife affair with father, he dicided to kill father who has allegations of relationship with many women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंचाई विभाग के सेवानिवृत कर्मी लालजी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिसिया जांच में यह पता चला कि यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि लालजी के बेटे ललन पंडित ने ही की। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बेटे ने जो वजह बताई वह चौकने वाले हैं। ललन पंडित ने कहा कि मेरी पत्नी, भाभी सहित छह महिलाओं के साथ मेरे पिता का अवैध संबंध था। अगर मैं उन्हें नहीं मारता हूं तो वह मेरी हत्या करवा देते। 

विज्ञापन


पत्नी को पिता के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था
इतना ही नहीं ललन पंडित ने यह भी कहा कि मैं अपनी पत्नी को पिता के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद से दोनों मेरी हत्या की साजिश रच रहे थे। कई बार दोनों मिलकर हत्या की कोशिश कर चुके थे दोनों। तंग आकर पिता की हत्या कर दी। ललन पंडित की यह बातें सुनकर सभी दंग हैं। पिता की हत्या करने के बाद उसके चेहरे कर किसी तरह का सिकन भी नहीं था। उसने कहा कि पिता की मौत का कोई अफसोस नहीं है। 
विज्ञापन


पुलिस नहीं पकड़ती तो पत्नी की भी हत्या कर देता
ललन पंडित ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि तीन माह पूर्व भी मेरी पत्नी ने चाय में जहर देकर मुझे मारने की कोशिश की थी। लेकिन, भगवान ने मुझे बचा लिया। इसके बाद मैं सतर्क रहने लगा। इसके बावजूद फिर पिता और पत्नी मेरी हत्या की प्लानिंग कर रहे थे। ओ लोग मेरी हत्या कराते उससे पहले ही मैंने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया, तीन चार रोज तक पुलिस अगर मुझे नहीं पकड़ती तो अपने पत्नी का भी हत्या इसी तरह कर देता। ललन ने कहा कि अगर पुलिस मुझे नहीं पकड़ती तो मैं अपनी पत्नी की हत्या कर देता। इसके लिए साजिश तैयारी कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले लालजी की घर में पुत्र ने धारदार हथियार से की थी हत्या
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिपराखेम पंचायत में बुधवार की रात सो रहे अपने पिता की पुत्र ने धारदार हथियार से काट कर मौत के घाट उतार दिया था। इसमें मृतक की पत्नी महादेवी देवी थाने में आवेदन दे कर अपने सगे पुत्र ललन सहित तीन अज्ञात कर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, उसमे हत्या का राज नहीं खोली थी। प्राथमिकी के दो दिन के अंदर ही आरोपी पुत्र को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मेदन सिरिसिया नहर के पास मंदिर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद हत्या के पीछे का राज खुला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed