फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Youth Attack Nitish Kumar CM Told Officers Not to Arrest Youth Because They Are Mentally Fedup for Jobs

Bihar Patna Youth Attack CM Nitish Kumar : बिहार के मंत्री महासेठ बोले- बेरोजगारी के कारण जेठुली गोलीकांड

Tue, 21 Feb 2023 02:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Feb 2023 02:45 PM IST
सार

Patna News : जेठुली गोलीकांड में 3 लोगों की मौत के बाद हुई हिंसा से बिहार की सियायत भी गरमा गई है। महागठबंधन सरकार के मंत्री ने अजीबोगरीब बयान देकर सबको चौंका दिया है। उद्याेग मंत्री समीर महासेठ इस हिंसा का जिम्मेदार मोदी सरकार को बता दिया।

विज्ञापन
Bihar Youth Attack Nitish Kumar CM Told Officers Not to Arrest Youth Because They Are Mentally Fedup for Jobs
उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने दिया विवादित बयान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेठुली गोलीकांड में 3 लोगों की मौत के बाद हुई हिंसा से बिहार की सियायत भी गरमा गई है। महागठबंधन सरकार के मंत्री ने अजीबोगरीब बयान देकर सबको चौंका दिया है। उद्याेग मंत्री समीर महासेठ ने 3 लोगों की मौत और हिंसा का जिम्मेदार मोदी सरकार को बता दिया। उनका कहना है कि लोगों में आक्रोश इसलिए बढ़ रहा क्योंकि केंद्र सरकार की नीतियां गलत है। अगर सरकार लोगों को रोजी-रोजगार दे देती तो आज ऐसा नहीं होता। मोदी सरकार 2 करोड़ रोजगार देती तो लोगों में इतना फ्रस्ट्रेशन नहीं होता है। लोगों की आमदनी घट गई है और महगाई लगातार बढ़ रही है। इसलिए ये घटनाएं हो रही है।  

विज्ञापन


उद्योग महामंत्री ने आगे कहा कि घटना (जेठुली गोलीकांड) की सही जानकारी मेरे पास तो नहीं है। गोली क्यों चली है? क्यों फायरिंग की गई है? इस मामले में जो भी दोषी है, पुलिस उसे जरूर पकड़ लेगी। मैं कह रहा हूं कि कानून अपना शिकंजा इतना कसेगा कि गलत करने वाले जेल जाएंगे।
विज्ञापन


43 राउंड फायरिंग में 3 लोगों की मौत
पटना के सिटी इलाके से सटे जेठुली में नेशनल हाइवे (NH) पर दो गुटों में ऑन रोड जमकर संघर्ष हुआ था। इसमें एक-दो नहीं, पूरे 43 राउंड फायरिंग हुई। बात यहीं नहीं रुकी। फायरिंग में एक पक्ष के 3 लोगों की मौत हो गई।  दूसरे पक्ष ने हत्या के गुस्से में रविवार और सोमवार को जमकर उपद्रव किया। हत्या आरोपी के घर और कॉम्युनिटी हॉल, फैक्ट्री और उसके पड़ोसी के घर में आग लगा दी। इसके बाद गैस वेंडर से मारपीट की। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने मीडिया कर्मियों को बेरहमी से पीटा। उनके मोबाइल और कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो पथराव करने लगे। इसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को 4 राउंड फायरिंग करनी पड़ी फिलहाल पुलिस लगातार कैंप कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed