फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   after sting awdhesh kushwaha resignation

घूस लेने वाले मंत्री को नीतीश कुमार ने किया बर्खास्त

Mon, 12 Oct 2015 04:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Oct 2015 04:43 AM IST
विज्ञापन
after sting awdhesh kushwaha resignation

बिहार में सोमवार को पहले चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने वरिष्ठ मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा के कारण भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है।

विज्ञापन


रविवार को आए एक स्टिंग में अवधेश घूस लेते दिखाई पड़े। वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया और नतीजतन उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
 
कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद पद से इस्तीफा दिया। स्टिंग में वह चार लाख रुपये की घूस लेते दिखाई पड़ते हैं। कुशवाहा नीतीश की कैबिनेट में शहरी विकास, पंजीकरण  शुल्क, उत्पाद शुल्क मामलों के मंत्री थे। कुशवाहा ने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मैं वरिष्ठ मंत्री हूं और इस तरह के गंभीर आरोप लगने के बाद मुझे पद पर नहीं रहना चाहिए।’
विज्ञापन


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि कुशवाहा का इस्तीफा मिल गया है और उसे स्वीकार करने के लिए गवर्नर के पास भेज दिया गया है। यादव ने बताया कि जैसे ही इस स्टिंग के बारे में सूचना मिली मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और कुशवाहा से इस्तीफा देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अवधेश ने नीतीश के कहने पर फैक्स से इस्तीफा भेजा, जिसे नीतीश ने तुरंत स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही इस स्टिंग ऑपरेशन को लेकर  अवधेश कुशवाहा ने कहा कि यह साजिश उन्हें फंसाने के लिए एक केंद्रीय मंत्री ने रची है। अवधेश कुशवाहा ने कहा है कि वह भ्रम फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।


अमर उजाला डॉट कॉम इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। जयहिंद बिहार चैनल नाम से यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले अपलोड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed