{"_id":"60bf8f9c50b9fa10404d3c18","slug":"after-denied-bail-7-accused-escape-from-danapur-court-premises-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः जमानत याचिका खारिज होते ही दानापुर कोर्ट से फरार हुए 7 कैदी, सभी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः जमानत याचिका खारिज होते ही दानापुर कोर्ट से फरार हुए 7 कैदी, सभी की तलाश जारी
Tue, 08 Jun 2021 09:11 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:11 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि जज द्वारा जमानत याचिका खारिज होने के बाद ही सभी ने इस घटना को अंजाम दिया और पुलिस देखती रह गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दानापुर कोर्ट कैंपस में प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम के बावजूद मंगलवार को सात शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जज द्वारा जमानत याचिका खारिज होने के बाद ही सभी ने इस घटना को अंजाम दिया और पुलिस देखती रह गई।
विज्ञापन
कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों में सोनू यादव, लल्लू यादव, सिद्धनाथ यादव, उपेंद्र यादव (चारों जटा यादव की संतान), चंदन कुमार, मुकुल कुमार और राज कुमार यादव (शेष तीनों सिद्धनाथ यादव की संतान) फरार होने वालों में शामिल हैं। सभी आरोपित एक ही परिवार के हैं। ये सभी पटना जिले के सिगोड़ी थाने के नरौली मढ़िया गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सिगोड़ी प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने पुलिस के साथ गांव की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपितों के कई रिश्तेदारों से पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्वजनों की निशानदेही पर जगह-जगह पर रिश्तेदारों के यहां सादे लिबास में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नरौली गांव में बिजली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी और मारपीट हुई थी। इस मामले में दर्जनों लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया था। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 72/21 दर्ज किया था। इस संबंध में सिगड़ी के थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार पुलिस दबिश से बेचैन नामजद 8 अभियुक्तों ने मंगलवार को दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था।