फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After CM Nitish Kumar Bihar Cabinet decision on promotion, GAD bihar BAS promotion list with new posting

Bihar News : बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 अफसरों को प्रोन्नति के साथ मिली पोस्टिंग; 46 नए DCLR समेत सूची देखें

Thu, 26 Oct 2023 09:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 26 Oct 2023 09:26 PM IST
सार

GAD Bihar : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अब प्रोन्नति के साथ स्थानांतरण की अधिसूचना जारी करनी शुरू कर दी है। गुरुवार रात दो ऐसी अधिसूचनाओं के जरिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 अधिकारियों को नए पद पर नई पोस्टिंग दी गई।

विज्ञापन
After CM Nitish Kumar Bihar Cabinet decision on promotion, GAD bihar BAS promotion list with new posting
सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाले बिहार मंत्रिमंडल के 13 अक्टूबर को लिए फैसले के बाद बिहार के राज्यकर्मियों को प्रोन्नति दिए जाने का सिलसिला चल रहा है। अब इसी सिलसिले में गाड़ी और आगे बढ़ गई है। गुरुवार रात बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने पहली बार प्रोन्नति के साथ नई जगह पदस्थापना की सूची जारी की। गुरुवार को दो अधिसूचनाओं के जरिए बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 85 अधिकारियों को नए पद के साथ नई पोस्टिंग दी गई। इनमें 46 जगहों पर नए भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) की पोस्टिंग भी शामिल है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पहली सूची में 45 अफसर बने भूमि सुधार उप समाहर्ता
गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के 45 अधिकारियों को भूमि सुधार उपसमाहर्ता के रूप में अलग-अलग जगह पर पदस्थापित किया गया। यह अधिकारी अब तक अनुमंडलीय लोग शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी आदि के पद पर सेवारत थे। यहां क्लिक कर देख सकते हैं नए पद और पदस्थापना की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी अधिसूचना में इन 40 अफसरों को देखिए क्या पद मिला
बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि (उप सचिव अपर समाहर्ता स्तर) के 40 अधिकारियों को गुरुवार को नए पद के साथ नई पोस्टिंग दी गई। इनमें कई को निदेशक, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अपर जिला दंडाधिकारी, नगर दंडाधिकारी का नया पदभार मिला है। यहां क्लिक कर देख सकते हैं नए पद और पदस्थापना की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed