{"_id":"64a43f5195c10086dc078717","slug":"after-a-quarrel-between-husband-and-wife-in-saharsa-father-killed-a-nine-year-old-girl-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पति-पत्नी के झंझट ने लिया ऐसा रूप कि नौ साल की बच्ची की पिता ने ली जान, दूसरी बेटी भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पति-पत्नी के झंझट ने लिया ऐसा रूप कि नौ साल की बच्ची की पिता ने ली जान, दूसरी बेटी भी गंभीर
Tue, 04 Jul 2023 09:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Jul 2023 09:18 PM IST
सार
सहरसा में पति-पत्नी के विवाद में सनकी पति ने अपनी नौ साल की बेटी की कुदाली से काटकर हत्या कर दी। उसने अपनी दूसरी बेटी पर भी कुदाली से हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गई। हालांकि पुलिस ने सनकी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले में सोमवार की देर रात साढ़े 10 बजे के बाद सनकी पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद पति ने अपनी नौ साल की बेटी निशा कुमारी की कुदाली से काटकर हत्या कर दी। वहीं, सिर पर खून सवार बाप ने अपनी दूसरी बेटी शेख कुमारी (7) को भी कुदाली से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्ची को आनन-फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यह घटना जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के जेमहरा भरना गांव की बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मृत बच्ची का शव कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
मृत बच्ची की मां रूबी देवी ने बताया कि रात में पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। उसके बाद मेरे पति मनोज सादा ने गुस्से में बेटी निशा कुमारी की पहले कुदाल से काट कर हत्या कर दी। उसके बाद दूसरी बेटी शेख कुमारी को भी कुदाली से मारकर जख्मी कर दिया, जिसको लेकर अभी सदर अस्पताल में आए हैं।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर डीएसपी एजाज हाफिज मनी ने बताया कि पतरघट ओपी अंतर्गत एक जेमहरा गांव में मनोज सादा नामक व्यक्ति ने अपनी ही दो बेटी पर कुदाल से हमला कर दिया। उसमें एक नौ वर्षीय बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दूसरी बेटी गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपी मनोज सादा की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन