फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After a long time, Lalu Yadav return, PM Modi and Nitish surrounded by inflation, unemployment and rising poverty

बिहार: लंबे समय के बाद लालू की वापसी, महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती गरीबी पर मोदी-नीतीश को घेरा

Tue, 06 Jul 2021 04:09 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 04:09 AM IST
सार

  • राजद के 25 साल पूरा होने पर आयोजित सिल्वर जुबली समारोह को उन्होंने सांसद बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास से संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला करते हुए लालू यादव  ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी की तरह कोरोना से भी आर्थिक संकट गहराया।

विज्ञापन
After a long time, Lalu Yadav return, PM Modi and Nitish surrounded by inflation, unemployment and rising poverty
नीतीश-लालू यादव

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने लंबे समय बाद सोमवार को राजनीतिक रैली को संबोधित किया। काफी कमजोर और अस्वस्थ नजर आ रहे लालू ने महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती गरीबी और शिक्षा-चिकित्सा के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार को जमकर घेरा। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद का भविष्य काफी उज्ज्वल है।

विज्ञापन


कमजोर और अस्वस्थ नजर आ रहे राजद सुप्रीमो ने कहा, तेजस्वी के नेतृत्व में पार्टी का भविष्य उज्ज्वल
राजद के 25 साल पूरा होने पर आयोजित सिल्वर जुबली समारोह को उन्होंने सांसद बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास से संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी की तरह कोरोना से भी आर्थिक संकट गहराया। साथ ही अब सामाजिक सौहार्द को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


अयोध्या के बाद अब कुछ लोग मथुरा का भी मुद्दा उठाने लगे हैं। प्रदेश की नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि नीतीश सरकार कोरोना महामारी से निपटने में पूरी तरह से नाकाम रही है। साथ ही राज्य में गुंडाराज बढ़ गया है। अब हर दिन चार से पांच हत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी-राबड़ी नहीं होते तो रांची जेल में मौत हो जाती
वर्चुअल तरीके से स्क्रीन पर नजर आए तो पटना स्थित राजद कार्यालय में मौजूद नेता-कार्यकर्ता अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। बेहद कमजोर, दुबले और अस्वस्थ लालू को देखकर कई कार्यकर्ता और नेता रो पड़े। लड़खड़ाती आवाज में उन्होंने जब कहा कि तेजस्वी और राबड़ी नहीं होते तो रांची जेल में ही उनकी मौत हो जाती तो पार्टी कार्यकर्ता सुबक पड़े। लंबे अरसे तक राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहे लालू की सक्रिय राजनीति में वापसी बिहार की राजनीतिक स्थितियों में बड़ा बदलाव ला सकती है।

तेजस्वी के हाथ में ही होगी पार्टी की कमान
उन्होंने अपने दोनों बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप की तारीफ की और कहा कि राजद का भविष्य उज्ज्वल है। तेजस्वी का विशेष जिक्र करते हुए कहा कि मुझे उससे कभी बहुत उम्मीद नहीं थी लेकिन उसने विधानसभा चुनाव में बेहतर तरीके से राजद की नैया पार लगाई। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पटना आएंगे और पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने अपने भाषण में स्पष्ट कर दिया कि राजद की कमान तेजस्वी के हाथ में ही होगी और उन्हीं के नेतृत्व में ही तमाम नेताओं को काम करना होगा।

कार्यकर्ताओं को आंदोलन की तैयारी के दिए निर्देश
पूर्व सीएम ने नेताओं को टास्क भी थमाया। उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी के निर्देश दे दिए। साथ ही कहा कि नेता अपने कार्यकर्ताओं के पास जाएं और कार्यकर्ताओं को लेकर गांव-टोला तक पहुंचें। लोगों को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के वादों की याद दिलाएं और आज जो हालात हैं वह लोगों को बताएं।


तेजस्वी बोले, भाजपा को नहीं मिला सीएम चेहरा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा को सीएम का चेहरा नहीं मिला। आज बिहार में जदयू-भाजपा के बीच खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड की पार्टी है। विरोधियों की साजिश रहती है कि राजद को सिर्फ माई में निपटा दो। उन्होंने कहा कि रोजगार के मुद्दे पर राजद आंदोलन करेगा। इसकी तैयारी में जुट जाइए, संघर्ष के लिए तैयार हो जाइए, आर्थिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी के अंदर रहकर खिलाफ में काम करने वाले नेताओं पर भी तल्ख तेवर अपनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष से कार्रवाई करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed