फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   after 16 years of back Bihar Cricketer will play in ranji trophy

16 साल बाद अस्तित्व में आया बिहार क्रिकेट, मिली पूर्ण मान्यता

Tue, 21 Mar 2017 05:15 PM IST
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा Updated Tue, 21 Mar 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
after 16 years of back Bihar Cricketer will play in ranji trophy

बिहार में क्रिकेट को अब पूर्ण मान्यता मिल गई है। हालांकि यह मान्यता बिहार को 16 साल के लंबे अर्से के बाद मिली है। साल 2000 में झारखंड से बंटवारा होने के बाद अब तक बिहार के क्रिकेटर दूसरे राज्यों से खेलते थे। लेकिन इस लंबे अर्से के बाद अब बिहार के क्रिकेटरों को भी रणजी मैचों में अपना प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों केो लागू करने के लिए बनी कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर (सीओए) की तरफ से बीसीसीआई की बेबसाइट पर नया संविधान को अपलोड कर दिया गया है। साथ ही संविधान में बिहार सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को पूर्ण मान्यता दे दी गई है। इसके साथ ही बीसीसीआई में वोट देने का अधिकार भी बिहार को मिल गया है।
विज्ञापन


बहरहाल, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीसीसीआई के इस फैसले से बिहार के क्रिकेटरों में काफी उत्साह बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed