फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Achievement: More than 75000 Indians hoisted the tricolor together Pakistan record demolished Latest News Update

उपलब्धि: एक साथ 75000 से अधिक भारतीयों ने लहराया तिरंगा, पाकिस्तान का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Sat, 23 Apr 2022 05:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदीशपुर (बिहार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदीशपुर (बिहार) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 23 Apr 2022 05:43 PM IST
सार

पिछला विश्व रिकॉर्ड 56,000 पाकिस्तानियों द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने 2004 में लाहौर में एक समारोह में अपना राष्ट्रीय ध्वज लहराया था।

विज्ञापन
Achievement: More than 75000 Indians hoisted the tricolor together Pakistan record demolished Latest News Update
India Flag - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में शनिवार को 75,000 से अधिक लोगों ने एक साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इस तरह 18 साल पहले पाकिस्तान की ओर से बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया गया। तिरंगा लहराए जाने का यह रिकॉर्ड जगदीशपुर के तत्कालीन राजा व 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के नायकों में से एक वीर कुंवर सिंह की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में बनाया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के साथ पूरे पांच मिनट तक तिरंगा लहराया गया। इस दौरान शाह के साथ केंद्रीय मंत्री आर के सिंह और नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी तथा उनके पूर्ववर्ती सुशील कुमार मोदी समेत बिहार के शीर्ष भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उपस्थित लोगों को पहचान के लिए बैंड पहनाया गया और निगरानी के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के क्रम में कैमरा ट्रैप लगाया गया। कार्यक्रम स्थल तब लोगों की तालियों से गूंज उठा जब वहां लगे विशाल स्क्रीन पर झंडा लहराने वालों की संख्या 78,220 दिखी। पिछला विश्व रिकॉर्ड 56,000 पाकिस्तानियों द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने 2004 में लाहौर में एक समारोह में अपना राष्ट्रीय ध्वज लहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed