फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accident News : Four including woman and child died in road accident news bhojpur bihar police

Accident News : सड़क हादसे में महिला बच्चा समेत चार की मौत, मुंडन समारोह से लौट रहे ऑटो में ट्रक को मारी टक्कर

Thu, 27 Feb 2025 12:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Feb 2025 12:17 PM IST
सार

Road Accident : पटना से सटे एक शहर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें महिला और बच्चा समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी लोग मुंडन कराकर ऑटो में सवार होकर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Accident News : Four including woman and child died in road accident news bhojpur bihar police
सड़क हादसा के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोजपुर में मुंडन समारोह से वापस लौट रहे सवारी से भरी ऑटो में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो पर सवार चार लोगों घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार महिला व बच्ची समेत इग्यारह लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद  शाहपुर थाना एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित फौजी होटल के समीप आरा-बक्सर नेशनल हाईवे की है। 

विज्ञापन


मृतकों में वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के नयकापाढ़ी फतेहपुर गांव निवासी मनोज महतो का पुत्र अजीत कुमार (7),उसी जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के छिवकिया गांव निवासी शिव नंदन महतो की पत्नी सुहागी देवी (50), पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी उत्तम महतो की पत्नी शुभाग्या देवी (65) एवं उसी गांव के निवासी मोहन महतो की पत्नी सिरतिया देवी (65) शामिल है। जबकि ज़ख्मियों में पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी नारायण महतो,उनकी तीन पुत्री सीमा कुमारी,शिवानी कुमारी, गीता कुमारी,पुत्र कार्तिक कुमार,उसी जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास टोला बिगहा निवासी संजय महतो,उनका पुत्र गोलू कुमार,वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मनोज पासवान की पत्नी अनीता देवी,उसी जिले के तेरसीया थाना क्षेत्र के छिवकी गांव निवासी कृष्णा महतो की पत्नी प्रमिला देवी,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव निवासी बिरजा महतो की पत्नी ज्ञानती देवी एवं पुत्र दीपू कुमार शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ लोग ऑटो में सवार होकर मुंडन समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी,  जिसमें महिला और बच्चा समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 11 लोग घायल हो गये है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भारती कराया गया है। 
  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed