फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accident News : Bihar police failed to control speed vehicle, car accident today many died in nalanda bihar ne

Bihar : सड़क छोड़ घर में घुसी कार ने चार को रौंदा, दो की मौत; ड्राइवर समेत तीन गंभीर, बिहटा-सरमेरा रोड जाम

Sat, 09 Dec 2023 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 09 Dec 2023 05:14 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में हाइवे पर अनियंत्रित गति से भागती गाड़ियों पर पुलिस का जोर नहीं चलता। इस बार सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में एक कार सड़क से 30 फीट उतर कर एक घर में घुस गई। अबतक दो की मौत हो चुकी। तीन गंभीर हैं।

विज्ञापन
Accident News : Bihar police failed to control speed vehicle, car accident today many died in nalanda bihar ne
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना मामला सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा-सरमेरा टू-लेन के बड़ी मलामा गांव के पास हुई। शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते सड़क छोड़कर घर में जा घुसी। हादसे में चार लोग कार की चपेट में आ गए। इसमें दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन


कार सरमेरा की ओर से बिहारशरीफ की ओर आ रही थी
लोगों का कहना है कि कार सरमेरा की ओर से बिहारशरीफ की ओर आ रही थी। तभी बड़ी मलामा गांव के समीप अनियंत्रित होकर झोपड़ी में जा घुसी। हादसे में बड़ी मलावा गांव निवासी सिकंदर ढाढ़ी (35) और वाल्मीकि ढाढ़ी (60) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीणा देवी उसका पुत्र सत्यम कुमार समेत कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गाड़ी इतनी रफ्तार में थी कि सड़क से उतर कर 30 मीटर दूर गड्ढे में जाकर रूकी।
विज्ञापन

 

Accident News : Bihar police failed to control speed vehicle, car accident today many died in nalanda bihar ne
अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला
मुआवजे की मांग लेकर हंगामा करने लगे परिजन और ग्रामीण
इधर, घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। उसका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद मरने वालों के परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर बिहटा-सरमेरा रोड पर शवों को रख जाम कर दिया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और पीड़ित परिवार के परिजनों को मुआवजा दिलवाए। वहीं पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। 
 
कार का ड्राइवर भी ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी है
सरमेरा थाना अध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गाड़ी को जप्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी है इसलिए विशेष पूछताछ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed