{"_id":"647357eb567a76ef6a057549","slug":"a-youth-from-kishanganj-committed-suicide-due-to-family-discord-in-kashmir-dead-body-reached-native-village-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कश्मीर में किशनगंज के युवक ने पारिवारिक कलह के चलते की आत्महत्या; शव पहुंचा पैतृक गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कश्मीर में किशनगंज के युवक ने पारिवारिक कलह के चलते की आत्महत्या; शव पहुंचा पैतृक गांव
Sun, 28 May 2023 07:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 28 May 2023 07:02 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण मृतक ने आत्महत्या कर ली, ऐसी ही बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पोस्मार्टम रिपोर्ट के तहत मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे शहनबाज आलम के दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के किशनगंज के रहने वाले एक युवक के आत्महत्या करने की वारदात सामने आई है। युवक की महज छह महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतक के शव पैतृक गांव पहुंचने से इलाके में मातम छा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज थाना क्षेत्र के खोदागंज ग्राम निवासी शाहिद आलम के बेटे शहनबाज आलम (24) ने रविवार को कश्मीर में आत्माहत्या कर अपनी जान दे दी। शहनबाज आलम कश्मीर में रहता था, जो कश्मीर में कढ़ाई का काम करता था। वह उसी से अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह जब शहनबाज आलम के दोस्तों ने उसका शव फांसी के फंदे से लटका देखा तो उनके के होश उड़ गए। उसके बाद दोस्तों ने शोर-गुल कर आसपास के स्थानीय लोगों को बुलाया। शव को देख इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उक्त घटना की सूचना कश्मीर पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची कश्मीर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद कश्मीर पुलिस ने मृतक का शव उसके पैतृक गांव खोदागंज के लिए रवाना कर दिया। मृतक का शव रविवार की शाम पांच बजे उसके पैतृक गांव खोदागंज पहुंच गया। उसके बाद शव को देखकर परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
स्थानीय लोगों ने उमर उजाला की टीम को बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण मृतक ने आत्महत्या कर ली, ऐसी ही बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पोस्मार्टम रिपोर्ट के तहत मामले की जांच कर रही है।