{"_id":"65d7420382b0402a6000161e","slug":"a-woman-was-beaten-and-injured-after-calling-her-a-witch-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: डायन बताकर एक महिला को मारपीट कर किया अधमरा, पांच लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: डायन बताकर एक महिला को मारपीट कर किया अधमरा, पांच लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 22 Feb 2024 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:15 PM IST
सार
Bihar News: बेतिया में एक महिला को डायन बताकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि महिला को मारपीट कर दबंगों ने अधमरा कर दिया है, वहीं उसके अन्य पांच परिजन को भी मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख वार्ड नंबर 2 की है।
विज्ञापन
घायल पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामले में पीड़ित उषा देवी ने मझौलिया पुलिस को आवेदन देकर बताया कि वो अपने दरवाजे पर थी, तभी सोची समझी साजिश के तहत राजाराम सहनी 60 वर्षीय, रामधनी सहनी 35 वर्षीय, राजकुमार सहनी 20 वर्षीय तथा लालमोहन सहनी 18 वर्षीय धारेधार हथियार और लोहे के रॉड तथा लाठी डंडा से लैस होकर आए और डायन कहकर मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
इधर, पीड़िता के देवर संजीव सहनी ने बताया कि उक्त लोगों के द्वारा उसकी भाभी को डायन कहकर प्रताड़ित किया गया था तथा अनाप-शनाप बोला जाता था। जिसका नतीजा ये रहा कि सबने साजिश कर उसके परिवार पर हमला बोल दिया। वहीं, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन