{"_id":"5d2588ce8ebc3e6ce04c98ef","slug":"a-woman-dies-due-to-boat-sinking-in-river-many-peoples-missing-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : नदी में नाव डूबने से एक महिला की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : नदी में नाव डूबने से एक महिला की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग लापता
Wed, 10 Jul 2019 04:40 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 10 Jul 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चननिया गांव के समीप किऊल नदी में एक नाव पलट गई। बुधवार सुबह घटी इस घटना में नाव सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग डूब गए हैं, जिसमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि नाव पर 25 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें अधिकांश महिला एवं बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह चनननिंया गांव के 25 से अधिक लोग नाव पर सवार होकर नदी के उस पार खेत जा रहे थे। क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के चलते नाव डूब गई, जिसमें आधा दर्जन लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। नदी किनारे प्रखंड और थाना स्तर के पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढवाने की बात कही है। पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसा क्षमता से अधिक भार होने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नाव पर सवार लोग खेत जा रहे थे तभी नदी में नाव पलट गई और सभी हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से उर्मिला नाम की महिला का शव नदी से निकाला गया है।