{"_id":"64181336589d355d3c094ac7","slug":"a-smuggler-killed-in-an-encounter-between-police-and-liquor-mafia-in-sitamarhi-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी में पुलिस और शराब माफिया के बीच चली अंधाधुंध गोलियां, मुठभेड़ में एक तस्कर ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी में पुलिस और शराब माफिया के बीच चली अंधाधुंध गोलियां, मुठभेड़ में एक तस्कर ढेर
Mon, 20 Mar 2023 01:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:33 PM IST
सार
बुधनगरा गांव की दलित बस्ती में शराब माफिया और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक शराब तस्कर की मौत हो गई। वहीं अन्य दो साथी जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
तस्कर की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़ में एक युवक की मौत हो गई। घटना जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधनगरा गांव की है। रविवार रात को पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़ हो गई। उक्त मुठभेड़ में शराब माफिया मौके पर ही ढेर हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुई मुठभेड़ में अंधाधुंध गोलियां चलीं, जिसमें शराब माफिया के अलावा दो अन्य अपराधियों के भी जख्मी होने की सूचना है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मृतक की पहचान बोखरा प्रखंड के बुधनगरा गांव निवासी सुनील सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ नेपाली के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शराब माफिया प्रिंस कुमार उर्फ नेपाली बुधनगरा गांव की दलित बस्ती में रात में अचानक फायरिंग करने लगा था। फायरिंग की सूचना मिलते ही बोखड़ा पुलिस पिकेट की पुलिस गांव में पहुंची। यहां शराब माफिया एक मुर्गी फार्म में डेरा जमाए बैठा हुआ था। इसी दौरान पुलिस फोर्स को देखकर शराब माफिया और उसके अन्य साथी पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। इस दौरान शराब माफिया प्रिंस ढेर हो गया। अन्य दो घायल भी हुए हैं जिनका चोरी चुपके इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मारा गया आरोपी शराब की करता था तस्करी
मारा गया अपराधी बड़ा शराब तस्कर बताया जाता है। शराब माफिया प्रिंस उर्फ नेपाली पर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना में दो और एक सीतामढ़ी में शराब की तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, इस मामले में तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का सर्च ऑपरेशन उस इलाके में अभी भी जारी है। पुलिस ने अपराधी की एक पिस्टल बरामद की है। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है।