फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   a family protest against bihar jahanabad police

जब एक दंपति ने निर्वस्त्र होकर किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 13 Apr 2015 12:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 13 Apr 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
a family protest against bihar jahanabad police

पुलिस और सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली से एक दपंति इतना खफा हो गया कि उसे विरोध का ऐसा तरीका अपनाना पड़ा कि आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन


इंसाफ की गुहार को लेकर दंपत्ति ने अपने रोते बिलखते बच्चों को लेकर नग्न होकर पुलिस और सिस्टम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध का यह तरीका देख लोगों का मजमा लग गया। दरअसल दपंत्ति यह विरोध प्रदर्शन बिहार पुलिस के खिलाफ कर रहे थे। बाद में बच्चों समेत दपंत्ति को पुलिस थाने ले गई।

विज्ञापन

क्या है मामला?

a family protest against bihar jahanabad police

यह वाकया है बिहार के जहानाबाद जिले का। जानकारी के मुताबिक बिहार के जहानाबाद का एक परिवार रविवार को यहां कारगिल चौक पर निर्वस्‍त्र होकर पुलिस और सरकारी सिस्टम से खफा हो कर प्रदर्शन करने लगा। विरोध का यह अजब तरीका देखकर आस-पास सनसनी फैल गई।

लोगों की भीड़ उमड़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दंपत्ति को कपड़े पहनाकर जहानाबाद थाने ले गई। बताया गया कि जहानाबाद निवासी नीरज को उसके भाई ने उसके बीवी बच्‍चों के साथ मारपीट कर उसके पूरे परिवार को घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत नीरज ने कई बार पुलिस से की। यहां तक कि कई बार एसपी से भी इस मामले में पुलिस दफ्तरों के चक्कर काटे लेकिन कुछ नहीं हुआ।

नीरज का आरोप है कि जहानाबाद पुलिस और एसपी से कई बार इंसाफ की गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब मजबूरन उनको यह कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed