फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A Businessman rescued in bihar who kidnapped from Madhya Pradesh five arrested

मध्य प्रदेश से अपहृत व्यापारी को बिहार में बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया गया, पांच गिरफ्तार

Sun, 09 Sep 2018 03:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 09 Sep 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
A Businessman rescued in bihar who kidnapped from Madhya Pradesh five arrested
बिहार पुलिस ( फाइल फोटो)

पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से लगभग डेढ़ महीने पहले अपहृत किये गये एक व्यापारी को शनिवार को यहां अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रोहतास जिले में पुलिस ने व्यापारी के परिवार द्वारा अपहर्ताओं की मांग के अनुरूप चलती ट्रेन से फेंके गए 40 लाख रुपये भी जब्त किए और दो लोगों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि सीधी जिला निवासी संत बहादुर उर्फ लाला को जिले के बरूराज पुलिस थाना क्षेत्र में एक छापे के दौरान अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया। कौर ने बताया कि गत 23 जुलाई को उसका अपहरण किया गया था। उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि अपहर्ताओं ने उसे वहां एक ठिकाने पर रखा हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौके से तीन अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित शर्मा और अजित सिंह (दोनों नवादा जिला निवासी) और बरूराज निवासी एस रजा शामिल हैं। कौर ने बताया कि मौके से कुछ हथियार, गोला- बारूद और पुलिस की वर्दी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed