{"_id":"57321","slug":"Bihar-57321-","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग में अब मैनुअली काम से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर विभाग में अब मैनुअली काम से छुट्टी
Bihar
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना/डेस्क। उपमुख्यमंत्री व वाणिज्य कर मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अब वाणिज्य कर विभाग में कोई भी काम मैनुअली नहीं होगा। क्षेत्रीय कार्यालयों से आनेवाली रिपोर्ट भी अब मैनुअली नहीं आयेगी।
अधिकारियों को बैठक के लिए बार-बार पटना का चक्कर काटना पड़ता था, अब उन्हें ऐसा करने से मुक्ति मिलेगी। श्री मोदी बुधवार को अपने कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम को शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी अपना माइंड सेट बदलना होगा। जब सरकार नई-नई तकनीकी सुविधा उपलब्ध करा रही है तो जनता को कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति देनी होगी. पहली जुलाई से अंतरराज्यीय व्यापार के लिए फॉर्म सी को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इससे टैक्स चोरी रोकने में विभाग को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त सह सचिव सुधीर कुमार, वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त प्रह्लाद बैठा, बेल्ट्रान के एमडी अतुल कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।