फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   7 domineering including mukhiya get massage from wife annoyed of illegal relation young man suicide

मुखिया समेत 7 दबंग पत्नी से मालिश करवाते हैं: 16 मिनट लाइव में पत्नी के अवैध संबंध बता जमुई में जान दी

Mon, 26 Dec 2022 03:00 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 26 Dec 2022 03:00 PM IST
सार

मेरे घर आकर पत्नी से तेल-मालिश करवाते हैं। मेरी पत्नी के साथ इनका अवैध संबंध है, मेरी बहन को भी जबरदस्ती...और भी बहुत कुछ बताते हुए 16 मिनट 39 सेकंड तक फेसबुक लाइव कर नवादा के एक युवक ने जमुई में पुलिस के पास जब्त एक ट्रक में सल्फास खाकर जान दे दी।

विज्ञापन
7 domineering including mukhiya get massage from wife annoyed of illegal relation young man suicide
सल्फास की गोली खाते हुए ही लाइव कर रहा था युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दबंग प्रवृति के धानो ठाकुर, भोला चौधरी, राकेश सिंह, चकवाय के मुखिया पंकज महतो, मिथुन महतो, रसंधर ठाकुर और छोटेलाल ठाकुर मेरे घर आकर पत्नी से तेल-मालिश करवाते हैं। मेरी पत्नी के साथ इनका अवैध संबंध है, मेरी बहन को भी जबरदस्ती...और भी बहुत कुछ बताते हुए 16 मिनट 39 सेकंड तक फेसबुक लाइव कर नवादा के एक युवक ने जमुई में पुलिस के पास जब्त एक ट्रक में सल्फास खाकर जान दे दी। युवक इसी ट्रक का ड्राइवर था। ट्रक को जमुई पुलिस ने अवैध बालू ढोने के नाम पर जब्त किया था। 

विज्ञापन


नवादा निवासी ड्राइवर का ट्रक जमुई में है जब्त, यहीं घटना
सुसाइड जमुई जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में बालू जब्ती के बाद खड़े ट्रक में सल्फास की पांच गोली खाकर जान देने वाले की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चकवाय गांव निवासी हरे राम के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। रविवार की देर रात अपने ट्रक की केबिन में मोबाइल से फेसबुक पर लाइव वीडियो आकर उसने 16 मिनट 39 सेकंड तक अपनी आपबीती सुनाई और फिर सल्फास की गोली निगल गया। विडियो में बबलू ने गांव के ही दबंग प्रवृति के धानो ठाकुर, भोला चौधरी, राकेश सिंह, चकवाय के मुखिया पंकज महतो, मिथुन महतो, रसंधर ठाकुर व छोटेलाल ठाकुर का नाम लेते हुए बताया कि इन लोगों के साथ मेरी पत्नी का अवैध संबंध है। हर दिन यह लोग घर में आकर पत्नी से तेल मालिश करवाते। पत्नी ने जबरन मेरी बहन को भी बहुत कुछ करने को मजबूर किया है। मां-बाप कमजोर पड़ गए हैं। उन्हें भी मार देंगे। दबंगों के सामने कोई उपाय नहीं दिखने के कारण यह कदम उठाने पर मजबूर हो गया। 
विज्ञापन


उल्टी करने लगा तो ले गए अस्पताल, वहीं हो गई मौत
आपबीती सुनाते हुए सल्फास खाने के कारण ट्रक चालक की तबीयत बिगड़ने लगी तो वह उल्टी करने लगा। यह देख वहां तैनात चौकीदार ने सदर थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व आसपास मौजूद ट्रक चालकों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं सोमवार को इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed