{"_id":"58634ad34f1c1b425ceeaf33","slug":"50-persent-reservation-in-bihar-judicial-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में अब उच्च न्यायिक सेवा में भी 50 फीसदी आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में अब उच्च न्यायिक सेवा में भी 50 फीसदी आरक्षण
अमर उजाला ब्यूरो/पटना
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
nitish kumar
- फोटो : ani
बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य की न्यायिक सेवा में बड़ा सामाजिक बदलाव किया है। मंगलवार की शाम कैबिनेट की हुई बैठक में राज्य में उच्च न्यायिक सेवा के लिए 50 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
कैबिनेट की मुहर के बाद अब निम्न न्यायिक सेवा की तरह ही उच्च न्यायिक सेवा में भी अभियर्थियों को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसकी मांग पिछले कई वर्षों से चल रही थी, जिस पर मंगलवार को मुहर लग गई।
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक में एक अन्य फैसले के तहत अब बिहार के शहीद जवानों के परिवार वालों को सहायता राशि के रूप में पांच लाख रुपये की जगह 11 लाख रुपये दिया जाएगा। साथ ही उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन