{"_id":"16552af78c090afa62e2ed6c52b38712","slug":"5-girls-shot-dead-in-land-dispute-in-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में 5 लड़कियों की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में 5 लड़कियों की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के दुल्लाबिगहा सोनाथ गांव में बुधवार देर रात भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच लडकियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दुल्ला बिगहा सोनाथ गांव में भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच लडकियों की हत्या कर दी गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक मामले की जांच के लिए पटना से फोरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है।