फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   4 thousand doctors on 48 hours strike in bihar

बिहार में 48 घंटे की हड़ताल पर चार हजार डॉक्टर

Tue, 15 Jan 2013 11:34 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 15 Jan 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
4 thousand doctors on 48 hours strike in bihar

राज्य के करीब चार हजार सरकारी डॉक्टर 48 घंटे की हड़ताल पर चले गये हैं। डॉक्टर सोमवार मध्यरात्रि से हड़ताल पर हैं। इसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल और सदर अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं रुकी हुई  हैं। हड़ताल के कारण ओपीडी में आनेवाले करीब दो लाख मरीजों की जान खतरे में पड़ गयी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव व्यासजी ने इस हड़ताल को जनविरोधी बताते हुये कहा कि हड़ताल के दौरान अस्पतालों में किसी तरह की घटना की जिम्मेदारी डॉक्टरों की होगी। इस हड़ताल में मेडिकल कॉलेज अस्पताल शामिल नहीं हैं। डॉक्टरों ने 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने सरकार से हुई वार्ता और उसके बाद उनकी मांगों के संबंध में गठित कमेटी की सिफारिशों से संतुष्ट न होने के चलते हड़ताल पर जाने की घोषणा की। डॉक्टरों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी के साथ सोमवार को दो राउंड की बातचीत हुई थी। बातचीत के बाद कमेटी ने वित्तीय मांगों को छोड़ अन्य मांगों को पर सैद्धांतिक सहमति जतायी। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने इस बैठक को बेनतीजा बनाया है और सिफारिश को संतोषजनक नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो है कि अनुबंध पर नियुक्त डॉक्टरों की सेवा नियमित करने के लिये बीपीएससी से विज्ञापना निकाला गया था। भासा की मांग थी कि विज्ञापन की तारीख को वापस लिया जाये लेकिन सरकार ने इसे वापस नहीं लिया। डॉक्टरों के साथ बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव राजेंद्र प्रसाद ओझा ने बताया कि कमेटी अपनी अनुशंसा शाम में सरकार के पास भेज दी है। अनुबंध पर बहाल डॉक्टरों की सेवा नियमित करने पर सैद्धांतिक सहमति बन गयी है।


उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। बीपीएससी ने डॉक्टरों की सेवा को स्थायी करने के लिए विज्ञापन निकाला है। इसमें दूसरे राज्य के डॉक्टरों ने भी आवेदन किया होगा। इसके मद्देनजर सरकार कोई फॉर्मूला तैयार करेगी। साथ ही अनुबंध पर नियुक्त राज्य के सभी कर्मचारियों के लिए सामान्य प्रशासन के माध्यम से एक नीतिगत निर्णय लिया जाना है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सेवा स्थायी करने का तत्काल आश्वासन नहीं दे सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed