फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   3 People Killed Over Water Dispute in Bihar

बिहार : पानी विवाद में दबंगों ने महिला समेत तीन दलितों को मारी गोली, एक की मौत

Fri, 05 Oct 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Updated Fri, 05 Oct 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
3 People Killed Over Water Dispute in Bihar
डेमो - फोटो : डेमो

बिहार के नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में दबंगों ने तीन लोेगों पर गोली मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दलितों पर गोली चलाने के विरोध में बृहस्पतिवार को भारी संख्या में गांव के लोग और भीम आर्मी के सदस्यों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


भीम आर्मी के बिहार प्रमुख अमर आजाद ने विवेक तिवारी हत्याकांड से इसकी तुलना करते हुए फायरिंग में हुई महिला की मौत के परिवार को बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विवाद आहर से खेत में पानी लाने को लेकर हुआ जिसमें दबंगों ने पहले दो महिलाओं इंदु देवी व लीला देवी को गोली मारी। उसके बाद उसी खेत से गुजर रहे एक बुजुर्ग प्रभु राजवंशी को भी दबंगों ने गोली मार दी। घायल लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के ही लल्लू यादव, राहुल यादव, श्री यादव, पिंटू यादव सहित बीस अन्य लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इंदु देवी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई, जबकि बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच सभी आरोपी गांव छोड़ कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed