{"_id":"59f400984f1c1bc9678b806e","slug":"25-people-drown-during-chhath-puja-cm-announces-rs-4-lakh-ex-gratia","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा के दौरान डूबने से 25 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा के दौरान डूबने से 25 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 28 Oct 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
छठ पूजा में बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कुल 25 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 लड़कियां भी शामिल है। गौरतलब है कि गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश भर में छठ का महापर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। सरकार की विस्तृत व्यवस्था के बाद भी प्रदेश भर में 25 लोगों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आकड़ों में बीते दो दिनों में 16 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मृतक 16 लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ टीम ने शुक्रवार तक 7 शव बाहर निकाल लिए थे। जिसमें से तीन खगड़िया, दो भागलपुर और एक-एक मधुबनी और सीतामढ़ी के हैं। एसडीआरएफ ने कहा कि मृतकों में 6 लड़के हैं, जिनकी उम्र 10-15 साल है, जबकि एक युवक है जिसकी उम्र 40 साल है।
विज्ञापन
पढ़ें: छठ पर बनाएं स्पेशल खस्ता ठेकुआ, जान लें क्या है रेसेपी
वहीं मधुबनी के झंझारपुर इलाके के लोगों ने एसडीआरएफ पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि एसडीआरएफ की मोटरबोट में ईंधन नहीं था, जिससे डूबते लोगों को बचाया जा सके। हालांकि एसडीआरएफ के अधिकारियों ने आरोप को गलत बताया है।