फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पर बनाएं स्पेशल खस्ता ठेकुआ, जान लें क्या है रेसेपी

Thu, 26 Oct 2017 09:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 26 Oct 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
With these tips make crispy thekua at home on this Chhath

छठ के त्योहार की बात की जाए और जिक्र ठेकुआ का न हो, ये तो हो ही नहीं सकता। ठेकुआ छठ पर बनाया जाने वाला सबसे स्वादिष्ट पकवान है। इसके बिना छठ पूजा नहीं होती है।



अगर इस छठ आप ठेकुओं में स्वाद के साथ खस्तापन भी लाना चाहते हैं तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी खस्ता ठेकुआ। 

पढ़ें- छठ पूजा 2017: छठी मइया को करना है प्रसन्न तो प्रसाद बनाते समय जरूर बरतें ये सावधानियां

With these tips make crispy thekua at home on this Chhath

सामग्री :
250 ग्राम गेहूं का आटा 
1 बड़ा चम्मच घी (मोयन के लिए)
30 ग्राम सूखे नारियल का बूरा
125 ग्राम गुड़
आधा चम्मच इलायची पाउडर तलने के लिए तेल
एक मुट्‍ठी बारीक कटे मेवे  

With these tips make crispy thekua at home on this Chhath

विधि : 
-सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी उबल लें। इस पानी में गुड़ तोड़कर डाल दीजिए। गुड़ जब तक पूरी तरह पिघल न जाए तब तक उसे निरंतर हिलाते रहिए। इसके बाद इसे छलनी से छान लें।
-जब तक गुड़ का पानी ठंडा होगा तब तक एक परा‍त में आटा छानकर उसमें नारियल का बूरा और बरीक कटे मेवे और पिसी इलायची अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब गुड़ के पानी की सहायता से आटे को कड़ा गूंथ लीजिए। इसके बाद आटे की लोइयां बनाकर तेल की कड़ाही गरम कर लें। 
-आटे की लोइयों को मनचाहे आकार में शेप देते हुए बेल लें और गरम तेल में डालकर कम आंच पर तल लीजिए।
-आपका गरमा-गरम ठेकुआ बनकर तैयार है। अब आप इन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में भर कर रख लीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
With these tips make crispy thekua at home on this Chhath

टिप्‍स
- खस्ता ठेकुआ बनाने के लिए थोड़ा दरदरा पिसा हुआ आटा लें। जिसमें हल्का-सा चोकर रहता है।
- आटे में थोड़ी सी सूजी मिलाकर भी खस्ता ठेकुआ बनाया जा सकता है। जिसके लिए 250 ग्राम आटे में 100 ग्राम सूजी काफी रहेगी। 
- आटे में चीनी या गुड़ की चाशनी डालने से पहले इसे अच्छी तरह ठंडा हो जाने दें। यदि गरम चाशनी डालेंगे तो आटा गीला हो जाएगा और ठेकुआ तलने के बाद अंदर से कच्चे रहेंगे।  
- बेहतरीन स्वाद पाने के लिए आप खजूर के गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- खस्ता ठेकुआ बनाने के लिए मिश्रण में घी की मात्रा ठीक-ठाक रखें। आप चाहें 250 ग्राम आटे में 75-100 ग्राम घी डालकर खस्ता ठेकुआ बना सकते हैं।
- ठेकुआ तलते समय ध्यान रखें कि तेल तेज आंच में गरम करने के बाद आंच धीमी कर दें। इसके बाद इसमें ठेकुआ डालकर तलें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed