{"_id":"5baa01da867a557fee026bef","slug":"19-year-old-saurabh-prateek-gave-life-to-3-patients-after-doctors-declare-him-brain-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरकर भी तीन लोगों को जिंदगी दे गया 19 साल का सौरभ, डॉक्टरों ने किया था ब्रेन डेड घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरकर भी तीन लोगों को जिंदगी दे गया 19 साल का सौरभ, डॉक्टरों ने किया था ब्रेन डेड घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 25 Sep 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
सौरभ प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले 19 साल के सौरभ प्रतीक भले अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन मरने के बाद भी वह तीन लोगों को जिंदगी दे गए हैं। शनिवार की दोपहर उसे इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आईजीआईएमएस) में भर्ती किया गया था। छत से नीचे गिरने की वजह से उसके सिर में खून जम गया था। जिसके बाद उसे पहले कंकड़बाग स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वहां के डॉक्टरों ने जब हाथ खड़े कर दिए तो उसे आईजीआईएमएस लाया गया।
विज्ञापन
पहले रविवार की दोपहर एक बजे और फिर शाम को सात बजे डॉक्टरों ने सौरभ को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद उसकी मां ने अंगदान करने की प्रक्रिया पूरी की। जिसके बाद नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट संस्थान (नोटो) और क्षेत्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट संस्थान (रोटो) से संपर्क किया गया। उसकी दोनों आंखें, लिवर और दिल को डॉक्टरों ने अंग प्रत्यारोपण के लिए निकाल लिया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायनरी साइंस (आईएलबीएस) नई दिल्ली की टीम सोमवार की सुबह नौ बजे आईजीआईएमएस पहुंची और चार बजे लीवर लेकर चली गई।
विज्ञापन
कोलकाता के रवींद्र नाथ टैगोर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्डियक साइंसेज की टीम सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल पहुंची। टीम डॉ. नीति के नेतृत्व में दोपहर साढ़े तीन बजे सौरभ का दिल लेकर स्पाइस जेट से रवाना हो गई, जहां रात 11 बजे एक मरीज का हृदय प्रत्यारोपण किया जाना है। आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एनआर विश्वास ने कहा कि सौरभ की आंखें अस्पताल के आई बैंक में सुरक्षित रख ली गई हैं। जिससे मंगलवार को चार जरूरतमंद मरीजों का क्रॉनिया ट्रांसप्लांट किया जाएगा।
विज्ञापन