फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   175 Bihar Police trainee constables and 10 police constables suspended

बिहार में विद्रोह करने वाले 175 सिपाही बर्खास्त, 23 निलंबित

Mon, 05 Nov 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 05 Nov 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
175 Bihar Police trainee constables and 10 police constables suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर

 पुलिस लाइन में सिपाही विद्रोह मामले में कठोर कार्रवाई करते हुए नीतीश सरकार 175 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया। इनमें 167 नये और 8 पुराने सिपाही हैं। यह बिहार पुलिस के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। पटना जोनल आईजी नैयर हसनैन खां की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


एक उच्चस्तरीय बैठक में रविवार को आईजी एनएच खां ने अनुशासन तोड़ने और घटना में शामिल सिपाही को सीधे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वहीं घटना में शामिल पुलिस लाइन में तैनात 23 को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया हैं। इनमें तीन पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिन्हें अनुशासन बनाये रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। 
विज्ञापन


जोनल आईजी ने इसके साथ ही दस वर्षों से पुलिस लाइन में जमे 93 पुलिसकर्मी को स्थानांतरण की सिफारिश की है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि सविता पाठक को छुट्टी नहीं देने पर तीन पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी नैयर हसनैन खां ने कहा कि डीजीपी के एस द्विवेदी के आदेश पर जांच में वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की गई है। पूरी जांच होने के बाद और भी जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed