{"_id":"f23a2ae8-eece-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"15-children-unconscious-after-eating-mid-day-meal-in-madhubani","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरा के बाद मधुबनी में मिड-डे मील का कहर, 15 बच्चे बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरा के बाद मधुबनी में मिड-डे मील का कहर, 15 बच्चे बेहोश
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मधुबनी जिले में मिड-डे मील खाने से 15 बच्चे बेहोश हो गए हैं।
विज्ञापन
सभी बच्चों को पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 बच्चों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
राज्य में मिड-डे मील खाने से बच्चों की हालत बिगड़ने की दो दिनों में यह दूसरी घटना है।
गौरतलब है कि मंगलवार को ही छपरा जिले में मिड-डे मील खाने से 22 बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि 55 बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें:- नीतीश के बच्चों के साथ ऐसा होता तो क्या करते: रामदेव
विज्ञापन
बिहार के शिक्षा मंत्री पीके शाही ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा, "छपरा और मधुबनी में जो कुछ हुआ वह दर्दनाक है। जांच में सामने आया है कि बच्चों के लिए सब्जी खराब तेल से बनाई गई थी।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छपरा में मृत बच्चों के शरीर में आर्गेनिक फास्फोरस पाया गया है, जिससे उनकी मौत हुई। शिक्षा मंत्री ने घटना के पीछे एक बड़े राजनीतिक दल की ओर इशारा किया।