फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   10th Class student kidnapped and gang raped by five youth on gun point in muzaffarpur

मुजफ्फरपुर: कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा अगवा, फिर पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 07 Jan 2021 06:19 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कुमार संभव Updated Thu, 07 Jan 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
10th Class student kidnapped and gang raped by five youth on gun point in muzaffarpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 10वीं की छात्रा को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात को पांच लोगों ने अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। 
विज्ञापन


कोचिंग जाते वक्त हुई अगवा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना चार जनवरी की है। उस दिन शाम करीब चार बजे 10वीं की छात्रा अपनी साइकिल से पिपरा कोचिंग जा रही थी। रास्ते में एक बोलेरो ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे छात्रा सड़क पर गिर गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो के साथ एक बाइक भी थी, जिस पर दो युवक बैठे थे। 
विज्ञापन


इस तरह अगवा की गई छात्रा
पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह सड़क पर गिरी, बाइक सवार एक युवक तेजी से उतरा और उसके पास आ गया। उस युवक ने छात्रा को पकड़ लिया और बोलेरो का गेट खोलकर उसे जबरन गाड़ी में बैठा दिया। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो कार सवार युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। साथ ही, गमछे और दुपट्टे से उसका चेहरा बांध दिया। इसके बाद बदमाश छात्रा को सुजावलपुर स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के कमरे में ले गए। वहां पांच युवकों ने पिस्टल की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद पीड़िता किसी तरह खिड़की के रास्ते भाग निकली और राहगीरों की मदद से अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता को लेकर सकरा थाने चले गए। 


केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
परिजनों ने मोहम्मद इजहार, आदित्य झा और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया और मोहम्मद इजहार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed