फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   10 accused convicted in darbhanga engineer murder case 4 acquitted

बिहार के बहुचर्चित इंजीनियर हत्याकांड में 10 आरोपी दोषी करार, 4 बरी

Mon, 26 Feb 2018 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Mon, 26 Feb 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
10 accused convicted in darbhanga engineer murder case 4 acquitted
Murder
बिहार में दरभंगा के बहुचर्चित इंजीनियर दोहरे हत्याकांड में सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए 10 आरोपियों को दोषी करार दिया और चार आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट सजा का ऐलान अगली सुनवाई में कर सकती है।
विज्ञापन


पंचम अपर सत्र न्यायाधीश रूपेश देव की अदालत ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फैसला सुनाया। इस घटना की प्राथमिकी बहेड़ी थाना में धीरज सिंह के बयान पर दर्ज की गई थी, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर मुकेश पाठक और विकास झा सहित अन्य अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2015 को बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम चौक पर राजमार्ग-88 का निर्माण कार्य करा रहे इंजीनियर मुकेश कुमार और बृजेश कुमार को दिनदहाडे़ एके-56 से भून डाला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या से कुछ दिन पहले कुख्यात संतोष झा गैंग ने सड़क निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी से 75 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। केस की जांच के दौरान पुलिस ने कुल 16 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, जिसकी सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed