{"_id":"5f52fafba7a7322b663c3f11","slug":"night-curfew-and-sunday-lockdowon-will-not-implement-in-bhopal-new-guidelines-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: रविवार को लॉकडाउन और रात्रिकालीन कर्फ्यू हुआ खत्म, नई गाइडलाइंस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: रविवार को लॉकडाउन और रात्रिकालीन कर्फ्यू हुआ खत्म, नई गाइडलाइंस जारी
Sat, 05 Sep 2020 08:12 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 05 Sep 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
Lockdown
- फोटो : social media
देश में एक तरफ कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सरकार को थोड़ा सख्ती से पालन करना चाहिए लेकिन हो इसका उलट रहा है। सरकार अब धीरे-धीरे सामान्य गतिविधियों में आम जनता को छूट दे रही है। अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी रात का कर्फ्यू को हटाने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने रात्रिकालीन कर्फ्यू, जो रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लगता है और रविवार को लगने वाले लॉकडाउन को हटाने के आदेश दे दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया में इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राज्य प्रशासन के निर्देश पर ही कलेक्टर अविनाश लवानिया ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
राज्य प्रशासन के इस फैसले के बाद इतना तो साफ हो गया है कि अब जनता को ही खुद से कोरोना वायरस से लड़ना है और खुद को इसकी चपेट में ना आने देने से रोकना है। मौजूदा समय में भोपाल में 30 सितंबर तक दो निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रजिस्टर किया गया है। हालांकि अगले महीने से ये दो अस्पताल भी इस श्रेणी से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन

