फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What is the difference between three and four cylinders in an engine, know which option is better

Car Care Tips: इंजन में सिलेंडर से क्या होता है फर्क, जानें तीन या चार सिलेंडर में से कौन सा विकल्प है बेहतर

Wed, 25 Oct 2023 11:37 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 25 Oct 2023 11:37 AM IST
सार

बाजार में कई तरह के इंजन के विकल्प के साथ कारों को ऑफर किया जाता है। तीन या चार सिलेंडर वाले विकल्प में किसे खरीदना बेहतर होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
What is the difference between three and four cylinders in an engine, know which option is better
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

विस्तार

कार कंपनियों की ओर से नई कारों में कई तरह के इंजन विकल्प दिए जाते हैं। लेकिन इंजन में सिलेंडर का क्या काम होता है और तीन या चार सिलेंडर में से किस इंजन वाली कार को खरीदना बेहतर होगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


क्या होता है सिलेंडर
सिलेंडर इंजन की जान होता है। जैसे कार को इंजन चलाता है, वैसे ही इंजन को सिलेंडर्स चलाते हैं। कह सकते हैं कि सिलेंडर्स कार इंजन के पावर हाऊस होते हैं। कार इंजन में सिलेंडर के आकार वाले इन सिलेंडर्स में पिस्टन लगे होते हैं। जब ईंधन और हवा के मिश्रण को पिस्टन के ऊपर कंबशन चैंबर में प्रज्वलित किया जाता है, तो इसे सिलेंडर और कनेक्टिंग रॉड्स के जरिए नीचे उतारा जाता है और यह क्रैंकशॉफ्ट को चलाता है, बिना जली गैसों को पीछे की तरफ धकेलता है। अगर आपके पास तीन सिलेंडर वाली कार है, तो तीन सिलेंडर इंजन को मूवमेंट देते हैं। लेकिन अगर चार सिलेंडर वाली कार है तो चार ही सिलेंडर इंजन को मूवमेंट देते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सिलेंडर इंजन के ये हैं फायदे
अगर आप तीन सिलेंडर इंजन वाली कार खरीदते हैं तो इसमें ईंधन की खपत कम होती है जिससे कार का एवरेज बढ़ जाता है। इस तरह के इंजन वाली कारों की कीमत भी कम होती है। इसका साइज भी छोटा होता है। जिससे कार में ज्यादा जगह मिल जाती है और इंजन छोटा होने के कारण इनसे प्रदूषण भी कम होता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

चार सिलेंडर इंजन के ये हैं फायदे
चार सिलेंडर वाले इंजन की कार के भी अलग फायदे हैं। बड़ा इंजन होने के कारण इसकी क्षमता ज्यादा होती है। इस इंजन से ज्यादा पावर भी मिलती है और इसे आमतौर पर बड़े साइज के वाहनों में उपयोग में लाया जाता है। इसके इंजन के बड़े होने के कारण इनकी लागत ज्यादा हो जाती है और इससे वाहन की कीमत भी ज्यादा होती है। वहीं इनके साइज में बड़े होने के कारण ज्यादा ईंधन की खपत और ज्यादा प्रदूषण होता है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed