{"_id":"653893e4914f87774b0f5de8","slug":"what-is-the-difference-between-disc-and-drum-brakes-know-which-brakes-provide-better-safety-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: डिस्क और ड्रम ब्रेक में क्या होता है फर्क, जानें कौन से ब्रेक्स से मिलती है बेहतर सुरक्षा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: डिस्क और ड्रम ब्रेक में क्या होता है फर्क, जानें कौन से ब्रेक्स से मिलती है बेहतर सुरक्षा
Wed, 25 Oct 2023 10:03 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 25 Oct 2023 10:03 AM IST
सार
दुनियाभर की सभी कारों सहित अन्य वाहनों में सुरक्षा के लिए ब्रेक दिए जाते हैं। लेकिन डिस्क और ड्रम ब्रेक में से कौन से ब्रेक वाहन के लिए बेहतर होते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर के सभी वाहनों में ब्रेक के विकल्प में ड्रम और डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इन दोनों में से कौन से ब्रेक ज्यादा बेहतर सुरक्षा देते हैं। साथ ही यह किस तरह काम करते हैं। इसकी जानकारी भी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों ब्रेक में अंतर
ड्रम और डिस्क ब्रेक में मुख्य अंतर यह होता है कि ड्रम ब्रेक कार के अंदर होते हैं और दिखाई नहीं देते। साथ ही इन ब्रेक्स तक ठंडी हवा का पहुंचना थोड़ा मुश्किल होता है। जिस कारण बार-बार उपयोग करने के दौरान यह जल्दी गर्म होते हैं। वहीं डिस्क ब्रेक किसी भी वाहन में साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। इनके बाहर होने के कारण इन तक ठंडी हवा आसानी से पहुंच जाती है और बार-बार उपयोग के बाद भी यह जल्दी गर्म नहीं होते।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन
किसमें होती है ज्यादा मजबूती
आमतौर पर ड्रम ब्रेक कार या बाइक सहित अन्य वाहनों में टायर के अंदर होते हैं। इनको बनाने के दौरान मजबूत कोटिंग के कारण यह और मजबूत हो जाते हैं। लेकिन डिस्क ब्रेक खुले में होने के कारण हादसे के समय पहले टूटते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
मेंटेनेंस में कौन बेहतर
डिस्क ब्रेक के मुकाबले ड्रम ब्रेक में मेंटेनेंस ज्यादा होता है। इसका कारण इनकी लोकेशन है। ड्रम ब्रेक वाहन में अंदर की ओर होते हैं। ऐसे में इनको आसानी से साफ नहीं किया जा सकता। लेकिन डिस्क ब्रेक वाहन में बाहर की ओर होते हैं इसलिए इनकी सफाई और रखरखाव आसानी से किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
किससे मिलेगी ज्यादा सुरक्षा
ड्रम और डिस्क ब्रेक के बीच ज्यादा बेहतर सुरक्षा डिस्क ब्रेक से मिलती है। डिस्क ब्रेक को ज्यादातर प्रीमियम वाहनों में दिया जाता है। जबकि ड्रम ब्रेक का उपयोग सामान्य वाहनों में किया जाता है। ज्यादा क्षमता के वाहनों में डिस्क ब्रेक ही दिए जाते हैं। इसके अलावा बारिश या अन्य तरह के मौसम में डिस्क ब्रेक ज्यादा बेहतर क्षमता के साथ काम करते हैं।
यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?