फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Real Driving Emission: क्या है रियल ड्राइविंग एमिशन, कंपनियां क्यों कर रही हैं इंजन अपडेट, जानें पूरी डिटेल

Tue, 21 Feb 2023 12:03 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 21 Feb 2023 12:03 PM IST
सार

रियल ड्राइविंग एमिशन क्या है। कंपनियों की ओर से इंजन को अपडेट क्यों किया जा रहा है। अगर आपको भी इन सवालों के जवाब चाहिए। तो इस खबर को जरूर पढ़ें।

विज्ञापन
What is real driving emission, why companies are updating engines, know full details
कार से काला धुआं - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे भारत में एक अप्रैल 2023 से वाहनों के लिए नए नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इंजन में होगा। एक अप्रैल से देशभर में सिर्फ उन्हीं वाहनों की बिक्री होगी, जो आरडीई यानि रियल ड्राइविंग एमिशन के साथ आएंगे। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि आरडीई क्या है और कंपनियां एक अप्रैल से पहले वाहनों के इंजन को क्या अपडेट कर रही हैं।

क्या है आरडीई

What is real driving emission, why companies are updating engines, know full details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आरडीई यानि रियल ड्राइविंग एमिशन। सरकार की ओर से इस नए सिस्टम को एक अप्रैल 2023 से देशभर के नए वाहनों के लिए लागू किया जाएगा। एक अप्रैल 2023 से सिर्फ ऐसे ही वाहनों की बिक्री होगी जो आरडीई के साथ अपडेट होंगे। इस सिस्टम के तहत वाहनों के वास्तविक समय में उत्सर्जन स्तर की निगरानी की जा सकेगी, जबकि इसके पहले किसी भी वाहन के प्रदूषण के स्तर को जांचने के लिए लैब की जरूरत पड़ती थी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

क्या है मकसद

What is real driving emission, why companies are updating engines, know full details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आरडीई को लागू करने के पीछे सरकार का मकसद है कि देशभर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जाए। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से समय-समय पर बीएस के कई चरणों को लागू किया गया है। आखिरी बार एक अप्रैल 2020 को सरकार की ओर से बीएस-6 के पहले चरण को लागू किया गया था। जिसके बाद अब एक अप्रैल 2023 से बीएस-6 के दूसरे चरण को लागू किया जाएगा। हर चरण में सरकार वाहनों को और बेहतर बनाने के साथ ही प्रदूषण कम करने के लिए कंपनियों को तकनीक अपडेट करने के लिए निर्देश देती है। इसी क्रम में अब एक अप्रैल से आरडीई को भी वाहनों में अपडेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा फायदा

What is real driving emission, why companies are updating engines, know full details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आरडीई को सभी वाहनों में जरूरी करने से यह फायदा होगा कि इससे प्रदूषण में कमी लाई जा सकेगी। इसके लिए कंपनियों को अपने उत्पादों में दिए जाने वाले इंजन को अपडेट करना होगा। जिसके बाद यह इंजन और बेहतर हो जाएंगे और मौजूदा वाहनों के मुकाबले काफी कम प्रदूषण करेंगे। इसका सीधा फायदा लोगों के स्वास्थ्य पर होगा, क्योंकि बढ़ते प्रदूषण के कारण देशभर में काफी लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं साथ ही इसका बुरा असर पर्यावरण पर भी हो रहा है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

क्या है नुकसान

What is real driving emission, why companies are updating engines, know full details
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
आरडीई को लागू करने से जहां पर्यावरण में प्रदूषण कम होगा और लोगों को साफ हवा मिलेगी। वहीं इसका नुकसान भी है। आरडीई के कारण सभी वाहन निर्माता अपने वाहनों को अपडेट कर रहे हैं। जिसका सीधा असर कीमतों पर होगा। अपडेट के कारण कंपनियों पर जो अतिरिक्त भार आएगा, वह सीधा ग्राहकों की जेब पर असर डालेगा। नए साल में पहले ही कई कंपनियों की ओर से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा चुकी है वहीं आरडीई अपडेट के कारण एक बार फिर वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed