{"_id":"63f34fef757bc78fd002fab5","slug":"revolt-motors-reopens-booking-for-rv400-know-features-booking-dates-and-other-details-2023-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Revolt RV400: 150KM चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक रिवोल्ट आरवी400 की बुकिंग फिर होगी शुरू, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Revolt RV400: 150KM चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक रिवोल्ट आरवी400 की बुकिंग फिर होगी शुरू, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 20 Feb 2023 04:30 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी रिवोल्ट की ओर से एक बार फिर आरवी400 के लिए बुकिंग शुरू की जा रही हैं। कंपनी की ओर से कब बुकिंग को शुरू किया जाएगा और कितना एडवांस देकर बाइक बुक करवाई जा सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : revolt motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रिवोल्ट मोटर्स की ओर से एक बार फिर अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आरवी400 के लिए बुकिंग को शुरू करने की घोषणा की गई है। कंपनी की ओर से इस बाइक के लिए कब से बुकिंग को शुरू किया जा सकता है और किस कीमत पर इस बाइक को घर लाया जा सकेगा। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
रिवोल्ट इलेक्ट्रिक बाइक के लिए फिर शुरू होगी बुकिंग
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : revolt motors
रिवोल्ट मोटर्स 22 फरवरी से अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आरवी400 की बुकिंग लेना शुरू करेगी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने इस साल पहली बार अपनी ई-बाइक के लिए बुकिंग को फिर से शुरू करने की जानकारी दी है। फिलहाल कंपनी की ओर से यह नहीं बताया है कि बाइक की कीमत पुरानी होगी या फिर कुछ बदलाव किया जाएगा। लेकिन पिछले साल फेम-2 सब्सिडी के बाद रिवोल्ट आरवी400 1.07 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर ऑफर की गई थी।
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि रिवोल्ट आरवी400 को बुक करने के लिए कोई भी व्यक्ति कंपनी की वेबसाइट पर जा सकता है। वेबसाइट के जरिए ही कंपनी बाइक की बुकिंग लेगी। बुकिंग के लिए विंडो को 22 फरवरी को खोला जाएगा और 2499 रुपये में बाइक को बुक करवाया जा सकेगा।
रिवोल्ट आरवी400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3kW मिड-ड्राइव मोटर देती है। जिसके साथ 3.24kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलेगी। रिवोल्ट की इस इलेक्ट्रिक बाइक को फुल चार्ज करने के बाद 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इस बाइक में राइडिंग के लिए तीन मोड्स मिलेंगे, जिनमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड होंगे। ईको मोड में बाइक की अधिकतम स्पीड 45 किमी प्रति घंटा होगी और 150 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। नॉर्मल मोड में टॉप स्पीड 65 किमी होगी और रेंज 100 किलोमीटर की मिलेगी जबकि स्पोर्ट्स मोड में बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा होगी और 80 किलोमीटर की रेंज देगी। बाइक को जीरो से 75 प्रतिशत चार्ज करने में तीन घंटे का समय लगेगा जबकि जीरो से 100 फीसदी चार्ज करने में 4.5 घंटे लगेंगे।
बाइक में 215 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। एलईडी हैडलैंप और एलईडी टेल लैंप के साथ ही एलईडी इंडीकेटर भी इसमें मिलते हैं। आगे की ओर अपसाइड डाउन फॉर्क और पीछे की ओर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाता है। बाइक में 240 एमएम फ्रंट डिस्क और 240एमएम रियर डिस्क के साथ डुअल डिस्क सेटअप मिलता है। इसमें कॉम्बिनेशन ब्रकिंग सिस्टम भी दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।