फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   West Bengal government is preparing to bring 1200 electric buses to curb pollution problem

Electric Vehicle: प्रदूषण पर लगेगी लगाम, पश्चिम बंगाल सरकार कर रही 1200 इलेक्ट्रिक बसों को लाने की तैयारी

Sun, 30 Oct 2022 02:33 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 30 Oct 2022 02:33 PM IST
सार

प्रदूषण को कम करने के लिए पश्चिम बंगाल की सरकार भी कदम उठा रही है। इसी क्रम में सरकार की ओर से 1200 इलेक्ट्रिक बसों को लाने की तैयारी की जा रही है। सरकार की ओर से कब तक इन बसों को लाया जा सकता है।

विज्ञापन
West Bengal government is preparing to bring 1200 electric buses to curb pollution problem
Electric Bus (For Representation only) - फोटो : Freepik

विस्तार

जनवरी 2023 से आएंगी बसें

विज्ञापन

राज्य के परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अगले दो सालों में कोलकाता में करीब 1200 इलेक्ट्रिक बसें लाई जाएंगी। इनमें से 400 बसें जनवरी 2023 तक सड़कों पर आ जाएंगी।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

सीएनजी पर भी फोकस

परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विभाग सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों पर ही फोकस नहीं कर रहा है। बल्कि, राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में सीएनजी से चलने वाली बसों पर भी काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

सरकार के कदम के लिए हो रहा स्वागत

पर्यावरण कार्यकर्ता सुभाष दत्ता ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया और इसे एक अच्छी शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में करीब 10 से 12 लाख वाहनों के चलने के पैमाने को देखते हुए यह सरकार की ओर से उठाया गया एक सकारात्मक कदम है।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

विज्ञापन

अभी-भी चल रही हैं इलेक्ट्रिक बसें

मौजूदा समय में भी राज्य में इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जा रहा है। पूर्वी महानगर में करीब 80 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों को कैपेक्स मॉडल के तहत अधिग्रहित किया गया था। नई 1,180 बसों को ओपेक्स मॉडल के तहत अधिग्रहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

कंपनी देगी ये सुविधा

टाटा कंपनी की ओर से इन बसों के लिए कुछ सुविधाएं दी जाएंगी। इन बसों की खरीद के बाद कंपनी की ओर से ड्राइवर मुहैया करवाए जाएंगे। इन बसों में कंडक्टर डब्ल्यूबीटीसी के होंगे। जिन बसों को खरीदा गया है उनमें से करीब 750 बसें 12 मीटर लंबी होंगी जबकि बाकी बसों की लंबाई आठ मीटर होगी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed