फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota Innova Crysta: टोयोटा ने किया इनोवा क्रिस्टा की कीमत का खुलासा, जानें क्या होगी एमपीवी की कीमत

Mon, 20 Mar 2023 04:53 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 20 Mar 2023 04:53 PM IST
सार

टोयोटा की ओर से इनोवा क्रिस्टा की कीमतों का खुलासा कर दिया गया है। कंपनी ने किस कीमत पर नई इनोवा क्रिस्टा को पेश किया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
toyota revealed the price of Innova Crysta 2023, know variant wise price details of MPV
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

लंबे समय बाद टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा की कीमतों का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कीमतों की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के किस वैरिएंट को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

कीमत का हुआ खुलासा

toyota revealed the price of Innova Crysta 2023, know variant wise price details of MPV
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की वेबसाइट पर टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमतों की जानकारी कंपनी ने साझा कर दी है। कंपनी की ओर से इसके जीएक्स फ्लीट और जीएस वैरिएंट की कीमतों की जानकारी को ही सार्वजनिक किया गया है। जेडएक्स और वीएक्स वैरिएंट की कीमतों की जानकारी अभी कंपनी की ओर से वेबसाइट पर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

कितनी है कीमत

toyota revealed the price of Innova Crysta 2023, know variant wise price details of MPV
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इनोवा क्रिस्टा 2023 के जीएक्स वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 19.99 लाख रुपये दिल्ली है। इसके फ्लीट और नॉर्मल जीएक्स वैरिएंट की कीमत को एक ही रखा गया है। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग भी जारी है। इनोवा क्रिस्टा 2023 के लिए 50 हजार रुपये में बुकिंग भी करवाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

toyota revealed the price of Innova Crysta 2023, know variant wise price details of MPV
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
इनोवा क्रिस्टा में कंपनी की ओर से 2.4 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इस इंजन को पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें ईको और पावर ड्राइव मोड भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन

कितनी है सुरक्षित

toyota revealed the price of Innova Crysta 2023, know variant wise price details of MPV
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota
एमपीवी में सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। इसमें सात एसआरएस एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट और थ्री पाइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed