फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breeza CNG Features: ब्रेजा CNG के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी

Mon, 20 Mar 2023 03:56 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 20 Mar 2023 03:56 PM IST
सार

मारुति की ओर से ब्रेजा का सीएनजी अवतार 17 मार्च को लॉन्च किया गया है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के किस वैरिएंट में कैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
maruti suzuki breeza cng offers in three vaiant, which variant of Maruti breeza cng makes sense to buy?
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से भारतीय बाजार में 17 मार्च को सीएनजी ब्रेजा को लॉन्च किया गया। कंपनी ने इसे कितने वैरिएंट में ऑफर किया है और किस वैरिएंट में क्या फीचर्स दिए गए हैं। हम इसकी जानकारी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

ऑटो एक्सपो में दिखाई थी ब्रेजा सीएनजी

maruti suzuki breeza cng offers in three vaiant, which variant of Maruti breeza cng makes sense to buy?
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
मारुति की ओर से ब्रेजा सीएनजी को 11 जनवरी से 18 जनवरी के बीच हुए ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था। कंपनी ने मैट ब्लू कलर में सीएनजी ब्रेजा को अपने पवैलियन में दिखाया था। जिसके बाद इसे 17 मार्च को लॉन्च कर दिया गया।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

कितने वैरिएंट में है उपलब्ध

maruti suzuki breeza cng offers in three vaiant, which variant of Maruti breeza cng makes sense to buy?
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से ब्रेजा को सीएनजी के विकल्प के साथ तीन वैरिएंट में उपलब्ध करवाया है। ब्रेजा सीएनजी को एलएक्सआई, वीएक्सआई और जेडएक्सआई के विकल्प में खरीदा जा सकता है। जबकि इसके जेडएक्सआई प्लस वैरिएंट में सीएनजी का विकल्प नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में कितनी है ताकत

maruti suzuki breeza cng offers in three vaiant, which variant of Maruti breeza cng makes sense to buy?
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
ब्रेजा सीएनजी में भी कंपनी की ओर से के15सी इंजन दिया है। इसकी क्षमता 1462 सीसी की है। पेट्रोल मोड में इस इंजन से एसयूवी को 100.6 पीएस की पावर और 136 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं सीएनजी के साथ इसे 87.8 पीएस की पावर और 121.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सीएनजी के विकल्प के साथ इसे खरीदने पर सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। कंपनी का दावा है कि सीएनजी के साथ यह एसयूवी 25.51 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें 48 लीटर का पेट्रोल टैंक और 55 लीटर की क्षमता का सीएनजी टैंक दिया गया है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन

बेस वैरिएंट एलएक्सआई में कितने फीचर

maruti suzuki breeza cng offers in three vaiant, which variant of Maruti breeza cng makes sense to buy?
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki
एलएक्सआई के तौर पर ब्रेजा सीएनजी को बेस वैरिएंट मिलता है। इसमें ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, फ्रंट सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर, रिवर्स पार्किंग सेंसर के साथ इंफोग्राफिक डिस्प्ले, हाई स्पीड अलर्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर लैंप और बजर, एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम, सुजुकी टेक्ट बॉडी, ड्यूल हॉर्न, इंजन इमोबिलाइजर, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, डे-नाइट रियर व्यू मिरर मैनुअल, सेंटर लॉकिंग, एमआईडी के साथ सेगमेंट डिस्प्ले, स्पीडोमीटर के साथ टैकोमीटर, ऑडिबल हेडलाइट रिमाइंडर, लो फ्यूल वॉर्निंग लाइट, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, ड्राइवर साइड विंडो ऑटो अप/डाउन, रियर एसी वेंट्स, की-लैस एंट्री, स्टेयरिंग टिल्ड एडजस्टमेंट, फ्रंट एक्सेसरीज सॉकेट, हैलोजन प्रोजेक्टर हैडलैंप, रूफ एंड स्पायलर, क्रोम फ्रंट ग्रिल, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप, शॉर्क फिन एंटीना, व्हील आर्च क्लैडिंग, ब्लैक रियर और फ्रंट स्किड प्लेट, अंडर साइड बॉडी क्लैडिंग, साइड डोर क्लैडिंग, मोनो टोन इंटीरियर कलर थीम, केबिन लैंप, फ्लैट बॉटम स्टेयरिंग व्हील, हुक-इन लगेज एरिया, ब्लैक आईपी ऑरनामेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed