फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toyota powerful pickup SUV hilux delivered to the Indian Army, know the price and features

Toyota Hilux: भारतीय सेना को डिलीवर हुईं टोयोटा की दमदार पिकअप एसयूवी, जानें कीमत और खूबियां

Thu, 20 Jul 2023 01:30 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 20 Jul 2023 01:30 PM IST
सार

भारतीय सेना लगातार खुद को अपडेट कर रही है। इसी क्रम में सेना ने एक और दमदार पिकअप एसयूवी को अपने बेड़े में शामिल किया है। यह कौन सी एसयूवी है और इसकी कीमत और खूबियां क्या हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Toyota powerful pickup SUV hilux delivered to the Indian Army, know the price and features
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की सेना हर स्थिति के लिए खुद को तैयार कर रही है। इसके लिए सेना कई तरह के वाहन भी खरीद रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि भारतीय सेना ने हाल में किस कंपनी की कौन सी एसयूवी को अपने बेड़े में शामिल किया है और इस वाहन में क्या खूबियां हैं। साथ ही इसकी कीमत की जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


सेना में शामिल हुई एसयूवी
भारतीय सेना ने हाल में ही टोयोटा की हिलक्स पिकअप एसयूवी को अपने बेड़े में शामिल किया है। सोशल मीडिया पर सेना के नॉर्दन कमांड के अकाउंट से इसकी जानकारी साझा की गई है। सेना की नॉर्दन कमांड ने टोयोटा की हिलक्स पिकअप एसयूवी के पहले बैच को सेना में शामिल करवाया। इस एसयूवी का उपयोग माउंटेन ऑफ रोड व्हीकल के तौर पर किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
टोयोटा के पिकअप एसयूवी में लैदर सीट्स, ड्यूल जोन फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, स्मार्ट एंट्री, ऑटो हैड लैंप, आठ इंच की इंफोटेनमेंट टेबल स्टाइल स्क्रीन, एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैं।


यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

कितना दमदार इंजन
हिलक्स में फॉर्च्यूनर के जैसा ही 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है। इसका मतलब है कि यह इंजन 204 हॉर्स पावर और 420 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है (ऑटोमैटिक वैरिएंट में 500 न्यूटन मीटर)। फॉर्च्यूनर की तरह, हिलक्स में ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। बेहतर ऑफ-रोड क्षमता के लिए, हिलक्स में कम-रेंज गियरबॉक्स, फ्रंट और रियर इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक भी मिलते हैं। इसका एप्रोच एंगल 29 डिग्री और डिपार्चर एंगल 26 डिग्री है। इसके अलावा, हिलक्स में 700 मिमी की वाटर वेडिंग (पानी हटाने) की क्षमता है।

यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

कितनी है सुरक्षित
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें सात एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रोक्रोमिक इनसाइड रियर-व्यू मिरर, टायर एंगल मॉनिटर, एक्टिव ट्रैक्शन कंट्रोल और ऑटोमेटेड लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं यह पिकअप एसयूवी आसियान एनसीएपी 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग के साथ आती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed