{"_id":"64ae8727bf9ff5d87e070471","slug":"total-vehicle-retail-sales-for-june-2023-grew-two-percent-according-to-siam-report-know-details-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Sales In June: जून में हुई कितने वाहनों की बिक्री, सियाम ने जारी की रिपोर्ट, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Sales In June: जून में हुई कितने वाहनों की बिक्री, सियाम ने जारी की रिपोर्ट, जानें डिटेल
Wed, 12 Jul 2023 04:38 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 12 Jul 2023 04:38 PM IST
सार
जून महीने में भी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स के मुताबिक जून 2023 महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सियाम के मुताबिक जून 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
कितनी हुई बिक्री
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से जून महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने में कुल 1711379 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक जून 2022 के दौरान देशभर में कुल 1656497 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
विज्ञापन
किस सेगमेंट में कितनी बिक्री
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक जून 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 327487 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जून 2022 के दौरान यह संख्या 320985 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में जून 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 908954, स्कूटर की बिक्री 387373 और मोपेड की बिक्री 34499 यूनिट्स रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 53019 यूनिट्स का रहा।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कितनी हुई बढ़ोतरी
सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि जानकारी के मुताबिक अप्रैल से जून 2023 की तिमाही के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 9.4 फीसदी की ग्रोथ रही। दो पहिया वाहनों की बिक्री में 11.2 फीसदी की बढ़त पिछले साल के मुकाबले देखने को मिली और तिपहिया वाहनों की बिक्री में इस तिमाही के दौरान 3.3 फीसदी की गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
कितना हुआ प्रोडक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में जून 2023 के दौरान कुल 331862 यूनिट्स यात्री वाहनों का प्रोडक्शन हुआ, जबकि साल 2022 के दौरान जून महीने में 324011 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। जून 2023 के दौरान 1613386 दो पहिया वाहनों को बनाया गया था जबकि जून 2022 के दौरान यह आंकड़ा 1694788 यूनिट्स का था। वहीं जून 2023 के दौरान कुल 79026 यूनिट्स तिपहिया वाहनों को बनाया गया है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?