{"_id":"645ddb1371b6032857042f81","slug":"total-vehicle-retail-for-april-2023-grew-by-last-year-according-to-siam-report-know-full-details-2023-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vehicle Sales In April: अप्रैल महीने में लोगों ने जमकर खरीदे वाहन, हुई इतने वाहनों की बिक्री, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Vehicle Sales In April: अप्रैल महीने में लोगों ने जमकर खरीदे वाहन, हुई इतने वाहनों की बिक्री, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 12 May 2023 12:21 PM IST
सार
अप्रैल महीने में भी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स के मुताबिक अप्रैल महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सियाम के मुताबिक अप्रैल 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
कितनी हुई बिक्री
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mahindra auto
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से अप्रैल महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में कुल 1665805 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2022 के दौरान देशभर में कुल 1435321 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
2023 TVS Apache RTR 160 4V Special Edition
- फोटो : TVS Motor Company
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 331278 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अप्रैल 2022 के दौरान यह संख्या 293303 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अप्रैल 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 839274, स्कूटर की बिक्री 464389 और मोपेड की बिक्री 34925 यूनिट्स रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 42885 यूनिट्स का रहा।
Omega Seiki Stream Electric Three Wheeler
- फोटो : Omega Seiki
सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 12.9 फीसदी की ग्रोथ रही। दो पहिया वाहनों की बिक्री में 15.1 फीसदी की बढ़त पिछले साल के मुकाबले देखने को मिली और तिपहिया वाहनों की बिक्री अप्रैल महीने में कोविड से पहले के स्तर पर पहुंच गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में अप्रैल 2023 के दौरान कुल 316122 यूनिट्स यात्री वाहनों का प्रोडक्शन हुआ, जबकि साल 2022 के दौरान अप्रैल महीने में 310472 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। अप्रैल 2023 के दौरान 1578402 दो पहिया वाहनों को बनाया गया था जबकि अप्रैल 2022 के दौरान यह आंकड़ा 1530763 यूनिट्स का था। वहीं अप्रैल 2023 के दौरान कुल 62761 यूनिट्स तिपहिया वाहनों को बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।