फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Sedan Cars: भारतीय बाजार में आने की तैयारी कर रही हैं ये तीन सेडान कारें, जानें डिटेल

Wed, 13 Sep 2023 01:35 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:35 PM IST
सार

भारतीय बाजार में जल्द ही तीन नई सेडान कारों को पेश करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस कंपनी की ओर से किस कार को पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
These three sedan cars are preparing to enter the Indian market, know details
Skoda Superb 2021 - फोटो : Skoda

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमुख कार निर्माताओं की ओर से भारतीय बाजार में तीन नई सेडान कारों को पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस कार को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। साथ ही इन कारों को किस सेगमेंट में लाया जाएगा। इसकी जानकारी भी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

These three sedan cars are preparing to enter the Indian market, know details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति डिजायर
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर आने वाली डिजायर को कंपनी की ओर से फेसलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर सकती है। नई जनरेशन वाली डिजायर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। जिनमें एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही नई डिजायर में कंपनी की ओर से नया और बेहतर इंजन दिया जा सकता है। जिसे पेट्रोल के अलावा हाइब्रिड तकनीक से भी जोड़ा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक नई डिजायर को साल 2024 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
These three sedan cars are preparing to enter the Indian market, know details
होंडा अमेज - फोटो : honda cars
होंडा अमेज
डिजायर की तरह ही होंडा की ओर से अमेज को ऑफर किया जाता है। भारतीय बाजार में फिलहाल दूसरी जनरेशन की अमेज की बिक्री की जाती है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना नई जनरेशन की अमेज को भारत लाने की है। जानकारी के मुताबिक इसे अगले साल तक ही भारत में पेश किया जा सकता है। इसके पहले इसे ग्लोबल प्रीमियर के दौरान पेश किया जा सकता है। नई जनरेशन अमेज में कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कई बदलाव किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
These three sedan cars are preparing to enter the Indian market, know details
Skoda Superb 2021 - फोटो : Skoda
स्कोडा सुपर्ब
स्कोडा कंपनी की ओर से भी नई सुपर्ब को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई सुपर्ब को देश में बनाने की जगह सीबीयू कार के तौर पर ला सकती है। जिसे सीमित संख्या में लाया जाएगा। नई सुपर्ब में कंपनी की ओर से एडीएएस, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। फिलहाल किसी भी कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed