देश में कई कंपनियों की ओर से डीजल कार और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से 10 लाख रुपये से कम कीमत पर किस कार और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। साथ ही हम उन गाड़ियों के फीचर्स की जानकारी भी दे रहे हैं।
2 of 4
टाटा अल्ट्रोज
- फोटो : tata motors
टाटा अल्ट्रोज
टाटा की ओर से अल्ट्रोज को डीजल इंजन के विकल्प के साथ भी ऑफर किया जाता है। यह देश की सबसे सस्ती डीजल कारों में से एक है। कंपनी की ओर से इसमें 1.5 लीटर का इंजन दिया जाता है। जिससे कार को 90 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कंपनी के मुताबिक इस कार को एक लीटर डीजल में 23 किलोमीटर से ज्यादा चलाया जा सकता है। कार में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, बीएससी, ईबीडी, सीएससी, पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, टीपीएमएस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
3 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mahindra auto
महिंद्रा बोलेरो नियो
महिंद्रा की ओर से बोलेरो नियो को भी डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से आने वाली एसयूवी में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जाता है। जिससे 73.5 किलोवाट की पावर और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
4 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : kia india
किआ सोनेट
किआ की ओर से भी सोनेट को डीजल इंजन के विकल्प के साथ लाया जाता है। कंपनी की ओर से इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जाता है। जिससे एसयूवी को 116 पीएस और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। किआ सोनेट के डीजल वर्जन में चार एयरबैग, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा