अक्सर कारों में कुछ ऐसे पार्ट्स लगाए जाते हैं जिससे कार की खूबसूरती बढ़ जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इनको लगाने से कार की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। हम इस खबर में ऐसे ही कुछ पार्ट्स की जानकारी आपको देने जा रहे हैं। जिनके लगे होने के बाद आपकी कार की क्षमता पहले के मुकाबले बढ़ जाती है।
{"_id":"63cfabd43b7ecd108615dea5","slug":"these-parts-do-not-just-enhance-the-beauty-of-the-car-but-they-are-very-useful-car-bonnet-hood-spoiler-2023-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Tips: कार की खूबसूरती को सिर्फ बढ़ाते नहीं हैं ये चार पार्ट्स, आते हैं काम, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: कार की खूबसूरती को सिर्फ बढ़ाते नहीं हैं ये चार पार्ट्स, आते हैं काम, जानें डिटेल
Wed, 25 Jan 2023 11:42 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:42 AM IST
सार
कारों में कुछ ऐसे पार्ट्स लगाए जाते हैं जिससे कार को स्टाइलिश लुक तो मिलता ही है। लेकिन इनकी अहमियत के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता होता। इस खबर में हम इनकी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
f
- फोटो : mahindra auto
बोनट हुड
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ एसयूवी में कंपनियों की ओर से बोनट के ऊपर एक हुड लगाया जाता है। देखने में यह भले ही स्टाइलिश लगता है लेकिन इसका असल काम किसी को नहीं पता होता। ज्यादातर बड़े इंजन वाली कारों और एसयूवी में बोनट के ऊपर एक उभार मिलता है। जो लोगों को स्टाइलिश लगता है, लेकिन इस उभार को हुड कहा जाता है। जिसका काम इंजन को अतिरिक्त हवा पहुंचाना होता है। बड़े इंजन की कारों और एसयूवी को कई बार ज्यादा हवा की जरूरत पड़ती है, जिससे इंजन के तापमान को कंट्रोल किया जा सके। ऐसे में हुड के जरिए कारों को अतिरिक्त हवा मिलती है। इंजन तक हवा पहुंचाने के साथ ही यह गर्म हवा को बाहर निकालने का काम भी करता है।
यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
रूफ रेल
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट के वाहनों में ही रूफ रेल लगाई जाती हैं। इससे ना सिर्फ वाहन ज्यादा ऊंचा लगता है बल्कि इससे एसयूवी या एमपीवी ज्यादा स्टाइलिश भी लगती हैं। इनका सही उपयोग कैरियर लगाने या सामान रखने में होता है। एक बार छत पर सामान रखने के बाद आसानी से रस्सी का उपयोग कर रूफ रेल के साथ बांधकर सामान को आसानी से ज्यादा दूरी तक ले जाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएल
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
डीआरएल को डे टाइम रनिंग लाइट भी कहते हैं। यह किसी भी वाहन में आगे की ओर हैडलाइट या उसके आस-पास लगाई जाती हैं। दिन हो या रात, यह हमेशा जलती रहती हैं। जब भी वाहन को ऑन किया जाता है तभी यह जल जाती हैं और जब वाहन को बंद किया जाता है, तभी यह बंद होती हैं। यह सड़क पर आपकी मौजूदगी को दिखाकर हादसों से बचाने का काम करती हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह सिर्फ आकर्षक लगती है।
यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे
यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे
विज्ञापन
स्पॉयलर
Bugatti Veyron
- फोटो : Bugatti
सबसे ज्यादा लोगों को कारों में मिलने वाले इस पार्ट के बारे में नहीं पता होता। लोगों को लगता है कि यह सिर्फ डिजाइन और स्टाइल के लिए उपयोग किए जाते हैं। लेकिन इनका असली उपयोग कार को ज्यादा एयरोडाइनैमिक बनाने में किया जाता है। अक्सर इन्हें उन कारों में लगाया जाता है जो काफी तेज स्पीड से चलती हैं। लैम्बॉर्गिनी, फरारी, बुगाटी, मर्सिडीज, ऑडी, बेंटले, रोल्स रॉयस, पगानी, लोटस जैसी कारों के सभी मॉडल्स में इसे आसानी से देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग